गुरूद्वारों में बैशाखी का पर्व धूमधाम से मनाया गया व लंगर का आयोजन किया गया।

मसूरी:- बैशाखी का पर्व पर्यटन नगरी में उत्साह के साथ मनाया गया। इस मौके पर लंढौर गुरूद्वारे में शबद कीर्तन व अरदास की गई व इसके बाद गुरू के लंगर का आयोजन किया गया। वहीं लाइब्रेरी गुरूद्वारें में भी बैशाखी का पर्व पूरे उत्साह के साथ मनाया गया व वहां भी शबद कीर्तन, अरदास की गई व लंगर का आयोजन किया गया। इस मौके पर गुरू सिंह सभा के अध्यक्ष एमपीएस खुराना, मंत्री जसबीर सिंह, त्रिलोचन सिंह, परमजीत कोहली सहित बड़ी संख्या में सिख समाज के लोग मौजूद रहे।