मसूरी:- बांग्ला देश में हिंदुओं पर लगातार हो रहे अत्याचारों के खिलाफ बजरंग दल मसूरी शाखा ने शहीद स्थल से गांधी चौक तक आक्रोश मार्च निकाला व जमकर बांग्ला देश के खिलाफ नारेबाजी की व गांधी चौक पहुंचने पर कार्यवाहक प्रधानमंत्री बांग्ला देश मौ. यूनुस का पुतला दहन किया व हिंदुओं की सुरक्षा की मांग की।
बजरंग दल के कार्यकर्ता शहीद स्थल पर एकत्र हुए व वहां से गाधी चौक तक आक्रोश मार्च किया। जिसमें बांग्ला देश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों को रोकने व उनकी सुरक्षा की मांग की गई वहीं प्रदर्शन कारियों ने जमकर बांग्ला देश मुर्दाबाद व मौ. युनुस मुर्दाबाद के नारे लगाये। आक्रो्रश मार्च शहीद स्थल से गांधी चौक तक गई व वहां पर बांग्ला देश के कार्यवाहक प्रधानमंत्री मौ. युनुस का पुतला दहन किया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि बांग्ला देश में कटटरपंथी लगातार हिंदुओं पर अत्याचार कर रहे है, उनके धार्मिक स्थलों पर हमले हो रहे हैं, हिंदुओं के घरों व व्यवसाय को नष्ट किया जा रहा है लेकिन वहां की सरकार हिंदुओं की सुरक्षा नहीं कर पा रही है। हिंदुओं पर हो रहे हमलों व अत्याचार के खिलाफ बंजरंग दल ने प्रदर्शन किया व प्रधानमंत्री का पुतला दहन कर हिंदुओं की सुरक्षा की मांग की। इस मौके पर भारत सरकार से भी बांग्लादेश में हो रहे अत्याचार को रोकने के लिए कदम उठाने की मांग की गई। प्रदर्शन के दौरान बजरंग दल के अध्यक्ष संदीप सिंह ने कहा कि बांग्ला देश में लगातार हिंदुओं पर अत्याचार हो रहे है, महिलाओं पर अत्याचार हो रहा है, हिंदुओं के व्यवसाय को निशाना बनाया जा रहा है, जिसका बजरंग दल कड़े शब्दों में निंदा करता है व ऐसे कटटर पंथियों के खिलाु कार्रवाई की मांग के साथ हिंदुओ को सुरक्षा प्रदान करने की मंाग करता है वहीं भारत सरकार से भी मांग कर रहे हैं कि वह बांग्ला देश में हिंदुओं की सुरक्षा के कदम उठाये। इस अवसर पर बजरंग दल के अध्यक्ष संदीप सिंह, महामंत्री दीपक राठी, आदर्श शर्मा, शैलेंद्र, मनमीत, आशु, सहित बजरंग दल के सदस्य मौजूद रहे।

