शहर कांग्रेस ने प्रदेश सरकार व बजरंग दल के खिलाफ हनुमान चालीसा पढ़ बुद्धि शुद्धि यज्ञ किया

मसूरी:- शहर कांग्रेस ने जिला अध्यक्ष लक्ष्मी अग्रवाल के नेतृत्व में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के द्वारा प्रदेश कांग्रेस भवन में जाकर किए गए दुर्व्यवहार के लिए हनुमान चालीसा का पाठ कर उनकी बुद्धि शुद्ध के लिए यज्ञ किया ।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस अवसर पर प्रदेश सरकार वह भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, जिला अध्यक्ष लक्ष्मी अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा  के आह्वान पर पूरे प्रदेश में कांग्रेस पार्टी द्वारा भाजपा वाह बजरंग दल के खिलाफ हनुमान चालीसा का पाठ किया जा रहा है इसी कड़ी में मसूरी में भी हनुमान चालीसा का पाठ किया गया उन्होंने कहा कि बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा  कांग्रेस कार्यालय में  जो दुर्व्यवहार किया गया है वह निंदनीय है । सरकार बेलगाम हो गई है और उसके मंत्री सड़कों पर मारपीट करते नजर आ रहे हैं जिससे आमजन में असुरक्षा की भावना पनप रही है, उन्होंने जोर देकर कहा की परदेस में हिंसा की राजनीति के लिए कोई स्थान नहीं है। इस अवसर पर कांग्रेस के मेघ सिंह कंडारी, रामप्रसाद कवि, अक्षत वर्मा, छावनी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष महेश चंद्र, सुशील अग्रवाल, गौरव गुप्ता, राजीव अग्रवाल, नागेंद्र उनियाल,  प्रिंस ,महिमानंद, महिला कांग्रेस की जसवीर कौर, सोनिया सिंह  सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

3 thoughts on “शहर कांग्रेस ने प्रदेश सरकार व बजरंग दल के खिलाफ हनुमान चालीसा पढ़ बुद्धि शुद्धि यज्ञ किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *