मसूरी:- बार्लाेगंज स्थित राजकीय प्राथमिकक विद्यालय मसूरी के 22 बच्चों का अखिल भारतीय महिला समिति द्वारा दंत रोग चिकित्सा शिविर लगाया गया। जिसमें दिशा डेंटल क्लीनिक के डॉक्टर हिमांशु कुमार एवं डेंटल हाइजीनिस्ट अंकुर भारती द्वारा दांतों का चेकअप एवं उनकी सफाई के बारे में विस्तार से बताया गया।
इस मौके पर बच्चों को टूथब्रश, टूथपेस्ट एवं खाने की सामग्री वितरित की गई। जिन बच्चों को दांतों में चिकित्सा की जरूरत पड़ी उनको वह सुविधा अखिल भारतीय महिला समिति द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी। इस मौके पर बच्चों को दांतो की सुरक्षा व सफाई के बारे में भी बताया गया। इस मौके पर संस्था अध्यक्ष नीना कौर, कोषाध्यक्ष उषा धनाई, उपसचिव आशा गुप्ता, हरजिंदर बढेरा, अनीता बत्रा एवं गीता आनंद उपस्थिति रही। दंत स्वास्थ्य शिविर में स्कूल की अध्यापिकाओं व भोजन माता, एवं कर्मचारियों का पूरा सहयोग मिला। दंत चिकित्सा शिविर में सात बच्चे आंगनबाड़ी के भी थे। स्टैंडिंग कमेटी सदस्य कमल शर्मा ने शिविर में आये चिकित्सकों एवं सभी का धन्यवाद किया।

