मसूरी। नगर पालिका सभागार में एसडीएम राहुल आनंद व नगर पालिका अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन ने रेहड़ी पटरी वालों के साथ बैठक की व उनकी समस्याओं को सुना व अवगत कराया कि उनके लिए पक्की व्यवस्था की जा रही है जिसमें पांच बाई चार की दुकाने बना कर दी जायेगी जिसमें बिजली की व्यवस्था भी की जायेगी, वहीं उनके लिए शोचालय व पानी की भी व्यवस्था की जायेगी।
नगर पालिका सभागार में आयोजित बैठक में नगर पालिका अधिशासी अधिकार गौरव भसीन ने पटरी वालों से कहा कि उन्हें शपथ पत्र देने को कहा गया था लेकिन अभी तक बहुत कम लोगों ने दिए है, उन्होंने सभी से कहा कि शीघ्र शपथ पत्र दिया जाय। उन्होंने कहा कि उसके बाद ही उन्हें स्थान उपलब्ध कराया जायेगा। उन्होंने कहा कि कुछ लोग जिनका नाम लिस्ट में है या जिनका नाम लिस्ट में नहीं है वे मालरोड पर रात्रि को वैडिग कर सामान बेच रहे है ऐसे लोगों का सामान जब्त कर कार्रवाई की जायेगी व उन्हें वैंडिग जोन से भी बाहर किया जायेगा, एक सप्ताह में शपथ पत्र देने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि नगर पालिका ने 40 वैंडिग कार्ड बनाये है जो दर्पण होटल के समीप जो दुकाने लगा रहे है उन्हें पहले दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि यह नगर पालिका बाजार के नाम से बनाया जायेगा इसके अलावा शासन में रिपोर्ट जा चुकी है व 120 वैंडिग की लिस्ट दे दी गयी है जिसका पैसा आना है वहीं जो नई जगह तलाशेगे वहां भी विस्थापन किया जायेगा। वहीं कंपनी बाग व मसूरी झील में भी उन्हें बिठाया जायेगा। ऐसे स्थानों पर जिन्होंने अपनी दुकान नहीं लगायी वह दुकान लगाये, इस मौके पर दुकानों का साईज बढा कर छह बाई चार करने को पटरी वालों ने कहा जिस पर कहा गया कि रोड के अंदर जगह दी जा रही है ताकि कोई आपत्ति न हो व न्यायालय को कार्रवाई न करना पड़े। अगर जहां अधिक जगह होगी वहां पर छह बाई चार की दुकाने भी बनायी जायेगी। सभी को वेंडिग कार्ड उपलब्ध कराया जायेगा लेकिन दुकानों पर नशा नहीं बेचने या पिलाने नहीं दिया जायेगा, दुकानों के खोलने बंद करने का समय निर्धारित होगा, कोई दुकान सबलेट नहीं की जा सकेगी व जिनकों दुकाने दी गयी वहीं उन्हें चलायेगा बेच नहीं सकेगा। उनको कानूनी अधिकार मिलेगा व भविष्य में जब भी कोई हटायेगा उन्हें विस्थापित करना होगा। इस मौके पर एसडीएम राहुल आनंद ने कहा कि पहले दर्पण होटल के सामने वालों को विस्थापित किया जायेगा व उसके बाद शौचालय से उपर वालों का नंबर आयेगा वहीं मसूरी झील व कंपनी बाग में भी विस्थापन किया जा रहा है अगर वहा अधिक जगह होगी तो दी जायेगी। इस मौके पर वेडर्स की समस्याओं को भी सुना गया व उसका समाधान किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में वेडर्स मौजूद रहे।

