मसूरी:- नेशनल धाविका भगीरथी बिष्ट व उनके कोच सुनील शर्मा के मसूरी पहुंचने पर भाजपा मसूरी मंडल के अध्यक्ष रजत अग्रवाल व समाज सेविका योगिता गोयल ने उनका स्वागत किया। गभीरथी बिष्ट आगामी 25 अप्रैल को ईराक में होने वाली हॉफ मैराथन में भारत का नेतृत्व करेंगी।
मसूरी पहुंचने पर धावक गभीरथी बिष्ट ने कहा कि वह उत्तराखंड के दूरस्थ क्षेत्र चमोली के बाण क्षेत्र से आती हैं, उन्होंने कभी सोचा नहीं था कि वह दौड़ में भारत का नाम रौशन करेगी। उन्होंने कहा कि उनकी सफलता के पीछे कोच व अंतराष्ट्रीय धावक सुनील शर्मा का हाथ है, जिन्होंने उन्हें तराशा ही नहीं बल्कि हर स्तर पर पूरा सहयोग भी किया। उन्होंने कहा कि वह दौड़ की एबीसीडी भी नहीं जानती थी न ही कभी सपने में सोचा था कि वह स्पोर्टस में इतने आगे जायेगी। लेकिन उन्होेने मेरी प्रतिभा को देखा व अंगीकृत किया। उन्होंने बताया कि प्रदेश के मुख्यंमंत्री से मिलने पर अपने को गौरवान्व्ति मानती हूूं पहले सोचा नहीं था कि कभी मुख्यमंत्री से मिलेगी। उन्होंने बताया कि अभी उनका लक्ष्य ईराक में होने वाली हॉफ मैराथन पर है व उसकी तैयारी कर रही हूं। उन्होंने बताया कि उसके लिए कड़ी मेहनत कर रही हूं व प्रातः चार घंटे व शाम को चार घंटे अभ्यास करने के साथ ही कोच सुनील शर्मा के आदेशों का पालन करती हूं। इस मौके पर कोच सुनील शर्मा ने बताया कि भगीरथी की मेहनत है जो यहां तक पहुंची व मेरा लक्ष्य है कि इसे ओलंपिक खिलाना है। उन्होंने कहा कि इसमें प्रतिभा है व बहुत कम समय में इन्होंने उस मुकाम हो हासिल किया जो उन्होंने पूरे जीवन में हासिल नहीं किया। उन्होंने कहाकि यह उत्तराखंड व भारत के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि उन्होंने 33 सालों तक विश्व व एशिया की कई प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया व कई मेडल लाये लेकिन यह लड़की बहुत कम समय में आगे बढी है। उन्होने कहाकि जब वह पहली बार उनके गांव गये तो ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया लेकिन जब वह अभ्यास कर रहे थे तो भगीरथी ने जिद की कि वह उनके साथ दौडना चाहती है, और वह लगातार मेरे साथ बराबर दौड़ी ,मैने उनकी प्रतिभा को पहचाना व उसे अपने साथ ले गये व अब वह उसकी पढाई व स्पोटर्स में पूरा सहयोग कर रहे हैं। उन्होने बताया कि ईराक में होने वाली हॉफ मैराथन में प्रतिभाग लेने जाना है और उम्मीद है िकवह मेडल लेकर आयेगी वहीं कहा कि 2028 के ओलंपिक लक्ष्य है वहीं वर्ल्ड एथलेटिक्स प्रतियोगिता, कामन वैल्थ में क्वालिफाई कर अच्छा प्रदर्शन करेंगे। उन्होने कहा कि दिल्ली में हुई नेशनल मैराथन में गोल्ड मेडल लिया। उन्होंने बतायाकि उनका प्रदेश सरकार से खेलों के लिए मिलने वाली 12लाख स्वीकृत हो चुका है व शीघ्र नौकरी दी जायेगी। वहीं मुख्यमंत्री व प्रदेश के मंत्री सतपाल महाराज व खेल मंत्री रेखा आर्य भी लगातार सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि खेलों में जिस तरह से उत्तराखंड आगे बढ रहा है वह सराहनीय है, उन्होेेने यह भी कहाकि उत्तराखंड व हिमाचल में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है लेकिन उन्हें मंच नहीं मिल पाता जिस कारण उनकी प्रतिभा का उपयोग नहीं हो पाता है ।इसके लिए सरकारों को आगे आना चाहिए। इस मौके पर योगिता गोयल ने उनके सम्मान में केक काटा व धाविका बिष्ट व कोच को ट्रैक सूट भेंट किए। इस मौके पर मनीष गोयल, संजय रावत व योगिता गोयल आदि मौजूद रहे।

