सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में भारत माता की आरती कार्यक्रम आयोजित।

मसूरी:- महात्मा योगेश्वर सरस्वती शिशु विद्यामंदिर इंटर कालेज के सभागार में भारत माता की आरती का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें बडी संख्या में लोगों ने भारत माता की आरती में प्रतिभाग किया।
इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मसूरी के सह नगर कार्यवाह दिनेश बड़थ्वाल ने कहा कि भारत माता की आरती राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना से करनी चाहिए जिसे हर देश वासी को करना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश की सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है इसलिए सभी को देश की सेवा के साथ ही समाज की सेवा करनी चाहिए और यह विचार हर किसी के अंदर होना चाहिए चाहे वह बड़ा या छोटा हो। इस मौके पर नगर विस्तारक शुभ विश्नोई ने कहा कि कि पहली बार भारत माता की आरती कार्यक्रम मसूरी में आयोजित हो रहा है। उन्होंने कहा कि भारत माता की आरती हर बच्चों व बड़ो को करनी चाहिए इससे देश में राष्ट्रीयता की भावना को बढायेगा व इससे देश के प्रति समर्पण की भावना की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि इस मौके पर संकल्प लेना चाहिए कि सभी राष्ट्र के प्रति कार्य करें। आरती के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल, व्यापार संघ अध्यक्ष रजत अग्रवाल, पालिका सभासद अमित भट्ट, राखी पंवार, प्रोमिला पंवार , भरत, यश वर्मा, राजेश्वरी नेगी, विजय बिंदवाल, अमित सिंघल, आदि मौजूद रहे।