बाबा भीमराव अंबेडकर की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर याद किया।

मसूरी:- दलित साहित्य अकादमी ने अंबेडकर चौक पर संविधन निर्माता बाबा डा. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर मार्ल्यापण किया व उनके विचारों पर वक्ताओं ने प्रकाश डाला।
बड़ी संख्या में विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि अंबेडकर चौक पर पहुंचे , वहाँ पर दलित साहित्य अकादमी के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया व बाबा डा. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर मार्ल्यापण किया। इस मौके पर वक्ताओं ने डा. भीमराव अंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डाला व कहाकि उन्होंने समाज के दबे कुचले लोगों को समानता का अधिकार दिलाने के लिए जीवन पर्यंत कार्य किया। वक्ताओं ने कहा कि अंबेडकर ने आजादी के बाद भारत के संविधान निर्माण में अहम भूमिका निभाई व उनके नेतृत्व में ऐसा संविधान बना जो विश्व का सबसे अच्छा संविधान है व जिसमें सभी के अधिकारों व कर्तव्यों को रखा गया व समाज के कमजोर वर्ग को उठाने का प्रयास किया। इस मौके पर दलित साहित्य अकादमी के अध्यक्ष सुनील सोनकर, पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल, मदन मोहन शर्मा, शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता, महिला कांग्रेस अध्यक्ष जसबीर कौर, व्यापार संघ के अध्यक्ष रजत अग्रवाल, आर्यनदेव उनियाल, आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता जय प्रकाश राणा, राजीव अग्रवाल, गुड मोहन राणा, जगजीत कुकरेजा, अतुल अग्रवाल, अरविंद सोनकर, दर्शन रावत, अवतार कुकरेजा, राजेश मल्ल,  सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।