पुराने टिहरी बस स्टैण्ड के आगे भूस्खलन से पेड गिरे, रोड बंद, जेसीबी ने चार घंटे बाद रोड खोला, शहर में अन्य हिस्सों से भी आ रही नुकसान की खबर।

मसूरी:- पर्यटन नगरी में लगातार हो रही भारी बारिश से कई स्थानों पर नुकसान हुआ है। पुराने टिहरी बस स्टैण्ड से आगे स्प्रिंग व्यू के समीप पहाडी से भूस्खलन हो गया जिसमें दो पेडों सहित मलवा रोड पर आ गया व रोड बंद हो गयी, वहीं एनएच 707 ऐ लाइब्रेरी से आगे धसं गयी वहीं स्प्रिंग रोड पर रोड बीच में से टूट गयी व रोड पर गढढा हो गया वहीं कंपनी बाग गेट के समीप भी पहाड़ी से बडे बडे बोल्डर गिर रहे है जिससे दुर्घटना का खतरा बढ गया है।
बीती रात से हो रही है मूसलाधार बारिश के बाद जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है, बारिश के कारण नदी नाले उफान पर हैं और पूरे प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है वही मसूरी में पुराना टिहरी बस स्टैंड के पास भारी भूस्खलन हो गया जिससे दो पेड व़ पत्थर और मालवा सड़क पर आ गया जिससे यातायात बाधित हो गया स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना मसूरी पुलिस और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को दी जिसके बाद जेसीबी मशीन से मार्ग को खोला गया इस दौरान वाहनों को टिहरी बाईपास और लंढौर बाजार से भेजा गया। रोड करीब चार घंटे बंद रहा। वहीं इस दौरान जब भूस्खलन हुआ उस समय दो स्कूटी सवार वहां से गुजरे व बाल बाल बचे, वहीं रोड पर पैदल चलने वाले भी बाल बाल बचे।  प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यहां से गुजर रहे दो स्कूटी सवार बाल बाल बच गए वरना बड़ा हादसा हो सकता था। स्थानीय निवासी टीटू ने बताया कि सुबह धीरे-धीरे मालवा गिर रहा था और देखते ही देखते अचानक पत्थर और मालवा के साथ ही दो वृक्ष भी सड़क पर आ गया जिसकी सूचना स्थानीय सभासद और अधिकारियों को दे दी गई। यह घटना करीब डेढ बजे की है व रोड करीब चार बजे खुला। वहीं दूसरी ओर एनएच 707ए लाइब्ररेरी अकादमी मांर्ग पर फायर स्टेशन के पास धंस रहा है जिसमें कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है वहीं कंपनी बाग में गेट के पास पहाड़ी से बडे बडे बोल्डर गिर रहे है जिससे भी हर समय दुर्घटना का खतरा बना है हालांकि लोगों को लगातार सचेत किया जा रहा है वहीं स्प्रिंग रोड डाइवर्जन पर रोड बीच में से टूट गयी व रोड पर बड़ा गढढा बन गया है।