देहरादून: विधानसभा शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन की कार्रवाई शुरू होते ही विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने भाजपा, कांग्रेस सहित सभी विधायकों को चेताया है। सदन की कार्रवाई के दौरान विधायकों के मोबाइल फोन इस्तेमाल करने पर नाराजगी भी जताई। खंडूड़ी ने कड़ी चेतावनी देते हुए कि अगर सदन में कोई विधायक मोबाइल फोन इस्तेमाल करते हुए पाया गया, तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बता दें, इससे पहले वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन सदन पटल पर वित्तीय वर्ष 2022-23 के पहले अनुपूरक बजट के तहत 5440.43 करोड़ रुपये के व्यय का प्रावधान रखा है। इस धनराशि से सरकार अपनी नई योजनाओं की गति को आगे बढ़ा सकेगी। इसके साथ ही उन केंद्र पोषित योजनाओं में राज्य का अंशदान शामिल कर सकेगी, जिनकी स्वीकृति बाद में मिली। वित्त मंत्री अग्रवाल ने बताया कि 2022-23 का मूल बजट 65 हजार 571 करोड़ का था।
मूल बजट के बाद कुछ केन्द्र पोषित योजनाओं में केंद्र सरकार से बजट जारी किया। कुछ योजनाओं में सरकार बजट की उम्मीद कर रही थी। इसके लिए सरकार धनराशि की व्यवस्था की। अनुपूरक बजट के जरिये सरका


This post was absolutely fantastic from start to finish.
Your ability to explain things is truly impressive.
Your ability to explain things is truly impressive.