आठवां उत्तराखंड बर्ड फेस्टिवल का शुभारभ प्रदेश के वनमंत्री बिनोग हिल में करेंगे।

मसूरी:- मसूरी वन प्रभाग आठवां उत्तराखंड बर्ड फेस्टिवल का आयोजन विनोग हिल मसूरी वन्य जीव विहार में 18 अक्टूबर को करेगा जो 20 अक्टूबर तक आयोजित किया जायेगा।
बर्ड फेस्टिवल में देश-विदेश के पक्षी प्रेमियों, वैज्ञानिक व पक्षी विशेषज्ञों के साथ ही उत्तराखंड के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राएं यहां के पक्षियों से रूबरू होंगी साथ ही इससे जहां पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा वहीं स्थानीय लोगों को भी रोजगार उपलब्ध होगा वहीं प्रकृति प्रेमी इस स्थान से उत्तराखंड के पक्षियों के बारे में जानकारी हासिल करेंगे।जानकारी देतते हुए उप वन संरक्षक अमि कंवर ने बताया कि विनोग हिल मसूरी वन्य जीव विहार में लगभग 230 प्रकार के पक्षी विचरण करते हैं माउंटेन क्वेल के संरक्षण के लिए भी यह आयोजन किया जा रहा है। माउंटेन क्वेल दुर्लभ प्रजाति का पक्षी है जो लगभग विलुप्ति के कगार पर है। उन्होंने बताया कि पहली बार वर्ल्ड फेस्टिवल का आयोजन पहाड़ी क्षेत्रों में किया गया है। इससे पहले यह आयोजन मैदानी क्षेत्रों में ही होते रहे हैं। इस फेस्टिवल से जहां पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा वहीं स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर भी उपलब्ध होंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार भी लगातार ऐसे कार्यक्रम आयोजित कर रही है इस कार्यक्रम में विभिन्न प्रदेशों के पक्षी विशेषज्ञ भी पहुंच रहे हैं।