मसूरी:- मातली गांव, नैनबाग में श्री बिट्टू महाराज का जांगड़ा पर्व धूमधाम से मनाया गया। बाबा साहेब डा० भीमराव अम्बेडकर जी की मूर्ति का अनावरण पूर्व सांसद राज्यसभा प्रदीप टम्टा ने किया गया। इस अवसर पर लोक गायक मनोज सागर, अंतर शाह, दिनेश जौनपुरी, मोनिका आर्य, प्रमिला वर्मा के गीतों पर लोग रातभर झूमे।
डा अम्बेडकर की मूर्ति का अनावरण करते हुए प्रदीप टम्टा ने कहा कि बाबा साहेब की मूर्ति का मातली जैसे दूरस्थ गांव में लगना बड़ी क्रांति का प्रतीक है इससे लोगों में नई चेतना जागेगी। मूर्ति सामाजिक कार्यकर्ता जबर सिंह वर्मा ने भेंट की। दिनभर लोगों ने गीत नृत्य की प्रस्तुति दी
जिला पंचायत सदस्य देवेन्द्र सिंह पंवार, गौरव तिवारी ने मूर्ति अनावरण में हिस्सा लिया। बिट्ठू महाराज धान समिति के अध्यक्ष दिनेश जौनपुरी, सरदार वर्मा, जबर सिंह वर्मा, मुन्ना लाल, गोपी लाल, राजेश ने बार रखी इसके साथ कार्यक्रम समाप्त हुआ।