मसूर:- भारतीय जनता पार्टी सदस्यता अभियान लगातार चलाया जा रहा है। जिसके तहत भाजपा युवा मोर्चा ने मालरोड पर विशेष सदस्यता अभियान चलाया व दुकानदारों सहित लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलवाई।
भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष रविंदर रावत के नेतृत्व में मॉल रोड पर भाजपा के सदस्य बनाये जाने को लेकर विशेष अभियान चलाया गया। अभियान में भाजपा प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी मनीष साहनी तथा भाजपा प्रदेश संयोजक लीगल सेल आर्यन देव उनियाल ने भी सदस्यता अभियान में भाग लेकर अभियान को सफल बनाया। इस मौके पर उन्होंने लोगों को भाजपा की रीति नीति व कार्यक्रमों की जानकारी दी व कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बडी राजनैतिक पार्टी है जिसका सदस्य बनना अपने आप में गौरव का विषय है। इस मौके पर यह भी बताया गया कि देश प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी के नेतृत्व में विकास करने के साथ ही विश्व में अपनी अलग पहचान बना रहा है व पूरे विश्व में भारत का डंका बज रहा है। भाजपा सदस्यता अभियान का शुभारंभ शहीद भगत सिंह चौक से किया गया जो शहीद स्थल झूलाघर तक जारी रहा। इस दौरान कई स्थानीय लोगों व युवाओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर भाजपा युवा मोर्चा के मसूरी मंडल अध्यक्ष रविंदर रावत ने कहा कि हमारा लक्ष्य युवा पीढ़ी को पार्टी से जोड़ना है, ताकि वे देश की राजनीति में सक्रिय भागीदारी कर सकें ताकि देश को युवा नेतृत्व के हाथो पार्टी को मजबूती मिल सके। वहीं भाजपा युवामोर्चा लीगल सेल के प्रदेश सह संयोजक आर्यन देव उनियाल ने सदस्यता अभियान के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि युवा देश की शक्ति हैं और उन्हें सही दिशा में मार्गदर्शन करने की आवश्यकता है जो केवल भाजपा में ही संभव है। उन्होंने कहा कि आज पूरा विश्व प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी की ओर देख रहा है जो भारत के लिए गर्व की बात है। अभियान में एमपीजी छात्रसंघ अध्यक्ष मोहन शाही सुमित भंडारी, आदित्य पडियार, राहुल असवाल, मनवीर तोमर, रवि थापा, मनोज थापा, मनवीर बर्त्वाल, अंकित भंडारी, यशोधन पटवाल, सहित युवा मोर्चा के कार्यकर्ता शामिल थे। इस प्रकार का सदस्यता अभियान भाजपा की रणनीति का एक अहम हिस्सा है, जिससे पार्टी अपने समर्थकों की संख्या बढ़ाने के साथ-साथ युवाओं को राजनीति में शामिल करने का प्रयास कर रही है। इस अवसर पर महामंत्री सुमित भंडारी,राहुल असवाल,मनवीर तोमर,रवि थापा, मनोज थापा, छात्र संघ अध्यक्ष मोहन शाही, अंकित भंडारी, मनवीर बर्तवाल, यशोधन पटवाल के साथ अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

