मसूरी:- टिहरी लोक सभा चुनाव के तहत भाजपा मसूरी मंडल ने मसूरी के एक होटल में मसूरी होटल एसोसिएशन के साथ संकल्प पत्र हेतु सुझाव कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें होटल उद्योग से जुड़े अनेक सुझावों के साथ ही मसूरी में पर्यटन को बढाने व अन्य समस्याओं पर भी सुझाव दिए गये व पार्टी द्वारा जारी प्रपत्र पर लिखकर सुझाव एक बाक्स में डाले गये, जिनको संकल्प पत्र में शामिल किया जायेगा।
लाइब्रेरी स्थित एक होटल के सभागार में आयोजित संकल्पपत्र हेतु सुझाव कार्यक्रम में आये बतौर मुख्य अतिथि टिहरी लोक सभा प्रभारी विनय रोहिला ने कहा कि जनता के द्वार जनता की सरकार के संकल्प के साथ पार्टी ने अपनी कार्ययोजना बनाने व अपना संकल्प पत्र बनाने के लिए आम जनता, किसान, बुद्धिजीवी, व्यापारी, होटलियर्स, महिला संगठन, छात्र संगठन, कर्मचारियों आदि समाज के सभी वर्गों के साथ सुझाव लेने की योजना के तहत यह बैठक की , जिसमें लिखित व ऑन लाइन सुझाव टिहरी लोक सभा संकल्प पत्र के संयोजक जोत सिंह बिष्ट ले रहे हैं। जिन्हे संकल्प पत्र में स्थान दिया जायेगा। इस मौके पर टिहरी लोक सभा के संकल्प पत्र प्रभारी जोत सिंह बिष्ट ने कहा कि देश के विकास का प्रारूप क्या होना चाहिए इसके लिए पूरे देश की जनता से सुझाव मांगे जा रहे है, ऐसा देश में पहली बार किसी राजनैतिक दल ने ,किसी सरकार ने ऐसा निर्णय लिया कि चुनाव का संकल्प पत्र जनता की राय व सुझाव से बनेगा। इसी कड़ी में मसूरी आये व होटल व्यवसाय के लोगों से वार्ता की व उनके सुझाव लिखित में लिए व ऑन लाइन भी दे सकते हैं वहीं मिस्ड काल से भी सुझाव लिए जा रहे हैं ताकि देश के हर वर्ग का विकास हो उनकी समस्याओं का समाधान हो जिसके लिए समाज के सभी वर्गों से मिलकर सुझाव ले रहे है। इस मौके पर भाजयुमो की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने कहा कि मसूरी में वेस्ट मैनेजमेंट भी बडी समस्या है, इसके साथ ही पार्किग, यातायात भी बडी समस्या है कई प्रयास किए गये व कई अभी किए जाने हैं, खास कर वेस्ट मैनेजमेंट में अधिक कार्य करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सैंजी गांव में पास के एक पांच सितारा होटल से पर्यटक जाते है ,वह इस गांव में गई व वहां की महिलाओं से मिली व सुझाव दिया कि यह गांव कार्न विलेज के नाम से जाना जाता है यहां पर्यटक आते है, इससे गांव के लोंगों की आय बढ सकती है इसके लिए गांव को स्वच्छ रखने की आवश्यकता है, इसके लिए गांव में पार्किंग व्यवस्था, पहाड़ी भोजन, यहां के संस्कृति दिखाने की जरूरत है व इसका शुल्क पर्यटकों से लें। जो सुझाव होटल एसोसिएशन द्वारा लिए गए हैं वह नैनीताल सहित अन्य हिल स्टेशनों के लिए भी लागू होंगे इसमें जो महत्व पूर्ण होंगे उन्हें संकल्प पत्र में जोड़ने का आग्रह किया जाएगा।
इस अवसर पर होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने सुझाव दिए की जीएसटी की सीमा अन्य राज्यों की तरह है 40 लाख की जाए जबकि अभी उत्तराखंड में यह 20 लाख है समाधान योजना में 75 लाख है जबकि उत्तर प्रदेश में यह डेढ़ करोड़ हैव, उत्तर प्रदेश की भांति यहां भी डेढ़ करोड़ की जाए ,लाइसेंस प्रक्रिया सरल की जाए, बिजली व पानी की दरे अन्य राज्य की तरह कम की जाए ,ऋण प्रक्रिया को सरल किया जाए व प्रदेश को डिजिटल मोड पर लाया जाए। इस अवसर पर उत्तराखंड होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष संदीप साहनी ने पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देने के लिए सर्किट बनाने की बात पर जोर दिया, व्यापार संघ अध्यक्ष सुजाता अगरवाल ने कहा कि होमस्टे को ग्रामीण क्षेत्र व नगर पालिका क्षेत्र से बाहर किया जाए, नगर पालिका के अंदर बने होमस्टे को गेस्ट हाउस का दर्जा दिया जाए। इस अवसर पर वरिष्ठ होटलियर्स हर्ष वोहरा व जीएस मनचंदा को शाल भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन आर एनमाथुर ने किया। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, उपाध्यक्ष अरविंद सोनकर, होटल एसोसिएशन के सचिव अजय भार्गव, व्यापार संघ सचिव जगदीश कुकरेजा, शैलेंद्र करनवाल, मनमोहन करनवाल, विनेष सिंघल, प्रदीप कुमार सहित भारी संख्या में होटल उद्योग से जुड़े प्रतिनिधि मौजूद रहे।

