भाजपा विकसित भारत संकल्प सभा में केंद्र सरकार की योजनाओं पर प्रकाश डाला।

मसूरी :- भारतीय जनता पार्टी मसूरी मंडल ने विकसित भार संकल्प सभा का आयोजन किया जिसमें विकसित भारत का अमृत काल, सेवा सुशासन व गरीब कल्याण पर वक्ताओं ने विचार व्यक्त किए।
राधाकृष्ण मंदिर सभागार में आयोजित विकसित भारत संकल्प सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश के मंत्री व मसूरी विधायक गणेश जोशी ने वर्चुअल जुड कर अपने संबोधन में कहा कि वर्ष 1014 में भाजपा की केंद्र में सरकार बनी व देश हित में अनेक निर्णय लेकर विश्व में देश का नाम रौशन किया। उन्होंने कहा कि 11 सालों में प्रधानमंत्री मोदी ने कई ऐतिहासिक फैसले लिए। जिसमें उज्जवला योजना, आयुष्मान, किसान सम्मान निधि, आवास योजना, हर घर जल हर घर नल, गरीबों के घरों में उजाला, स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालयों का निर्माण, वही विश्व के पटल पर भारत का नाम रौशन किया आज विश्व में जो भी बड़ी घटना होती है उसमें भारत की प्रतिक्रिया को देखा जाता है। देश को डिजिटल से जोड़ा, मसूरी को पेयजल योजना भी भारत सरकार से ही मिली, आज भारत विदेशों में अनाज निर्यात का कार्य कर रहा है, आज भारत हथियार बना रहा है, कोरोना में वैक्सीन बनाकर दुनिया में सप्लाई की, आज भारत विश्व की चौथी अर्थव्यवस्था बन गया है, व देश में आंतकवाद को सबक सिखाने के लिए आपरेशन सिंदूर किया व दो दिनों पर पाकिस्तान को घुटनों पर ला दिया। वहीं उन्होंने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर भी प्रकाश डाला, इस मौके पर मुख्य वक्ता भाजपा महानगर के महामंत्री सुरेंद्र सिंह राणा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 11 सालों में वह कार्य किया जो पिछली सरकारों में 70 सालों में नहीं किया। उन्हांेने कहा कि इसके बाद हर शक्ति केंद्र में इसी तरह की चौपाल लगायी जायेगी व लोगों को केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराकर संकल्प पत्र भरवाया जायेगा। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 11 सालों में देश की दिशा व दशा बदल दी जो पिछली सरकारों ने नहीं किया। उन्होंने कहा कि यही कारण है कि आज भारत का डंका पूरे विश्व में बज रहा है। उन्हांेने कहाकि चाहे पाकिस्तान का आंतकवाद हो उसका करारा जबाव दिया है, उन्होने धारा 370, तलाक सहित अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए, उनके हाथ में देश सुरक्षित है व सुरक्षित रहेगा। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने 11 वर्षों में वह कार्य किया जो पहले किसी सरकार ने नहीं किया। पिछली सरकारों ने जनता को छला है, आज देश में कई योजनाओं से जन कल्याण के कार्य हो रहे है भारत में रोडो का जाल बिछाया गया है व आने वाले दो सालों में भारत विकसित राष्ट्र के रूप में नजर आयेगा। इस मोके पर मौजूद कार्यकर्ता को संकल्प की शपथ दिलायी गयी। कार्यक्रम को सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक राजेंद्र रावत, कार्यक्रम संयोजक विजय रमोला ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री नरेंद्र मेलवान ने किया। इस मौके पर अनीता सक्सेना, विरेंद्र राणा, कार्यक्रम उप संयोजक मनोज गर्ग, अरविंद सेमवाल, गुड मोहन राणा, विजय बिंदवाल, राकेश अग्रवाल, मनमोहन कर्णवाल, रमेश खंडूरी, प्रमिला नेगी, देवी गोदियाल, पूरण जुयाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।