भाजपा मसूरी मंडल ने रक्षा बंधन कार्यक्रम सहित अन्य कार्यक्रमों को सफल बनाने का आहवान किया।

मसूरी:- भाजपा मसूरी मंडल की बैठक में  मसूरी विधायक व प्रदेश सरकार में काबीना मंत्री गणेश जोशी के रक्षा बंधन कार्यक्रम पर चर्चा की गई व इसे भव्य बनाने पर विचार किया गया। वहीं बैठक में अन्य कार्यक्रमों के बारे में भी चर्चा की गई।
कुलड़ी स्थित एक होटल के सभागार में आयोजित बैठक में मसूरी मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं का स्वागत किया व कहा कि आगामी पांच अगस्त को नगर पालिका टाउन हाल में विशाल रक्षा बंधन कार्यक्रम आयोजित किया जाना है जिसमें पार्टी कार्यकर्ताओं को सभी वार्डों में प्रचार प्रसार करने का आहवान किया । वहीं कार्यकर्ताओं के सुझाव भी लिए गये। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही मसूरी मंडल 22 जुलाई को हरेला पर्व शहीद भगत सिंह चौक पर मनायेगा जिसमें विभिन्न प्रजातियों के पांच सौ से अधिक पौधो का वितरण किया जायेगा। इसी के साथ ही 25 जुलाई को राधाकृष्ण मंदिर में तीज का पर्व आयोजित किया जाएगा, जिसमें महिलाओं की बडे स्तर पर भागीदारी का आहवान किया गया है। वहीं 25 जुलाई को जिम कार्बेंट की 150वीं जयंती मनायी जायेगी जिसमें उनके द्वारा उत्तराखंड में बाघों से मुक्ति दिलाने पर चर्चा के साथ ही मसूरी से उनके संबंध पर प्रकाश डाला जायेगा। मसूरी मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र संगठन है जो पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ आम जनता को जोड़ने का कार्य करता है वहीं इस मौके पर प्रदेश व केंद्र सरकार की उपलब्धियों का प्रचार प्रसार भी इन कार्यक्रमों में किया जायेगा। उन्होंने एक बार फिर कहा कि इस बार पांच अगस्त को होने वाले रक्षा बंधन कार्यक्रम  गत वर्ष से अधिक बडे स्तर पर किया जायेगा ,यह कार्यक्रम मसूरी का सबसे बडा कार्यक्रम होता है। उन्होंने यह भी कहा कि मसूरी विधायक व मंत्री गणेश जोशी हमेशा से कार्यकर्ताओं की समस्याओं के समाधान करने का प्रयास करते है व शहर के विकास के लिए लगातार योजनाएं लायी जा रही है। इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल ने कहा कि भाजपा मसूरी मंडल लगातार जनता के बीच जाकर कार्य कर रहा है व रक्षा बंधन का कार्यक्रम सबसे बडा होता है जो मंत्री जी का अपनी बहनों के प्रति सम्मान व महिला सशक्तिकरण का जीता जागता उदाहरण है। कार्यक्रम का संचालन उपाध्यक्ष गुड मोहन राणा ने किया। इस मौके पर आरएन माथुर, मंडल उपाध्यक्ष अरविंद सेमवाल, पूर्व महामंत्री कुशाल राणा, धन प्रकाश अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, महेश चंद, सतीश ढौंडियाल, विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संह संयोजक आर्यन देव उनियाल, यशवंत अग्रवाल, शैलेद्र कर्णवाल, राजेश गुप्ता, प्रमिला नेगी, प्रभा थपलियाल, राकेश ठाकुर, कमला थपलियाल, दर्शनी सेमवाल, सुषमा रावत, जशोदा शर्मा, सपना शर्मा, निर्मला अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, सरयू रौछेला, भगत कठैत, उज्जवल नेगी, धर्मपाल पंवार, अरूण कुमार, ज्योति पुंडोरा, सुरेद्र राणा, सुनील रतूडी, सलीम अहमद, जगजीत कुकरेजा, अतुल अग्रवाल, सहित बडी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।