कांग्रेस राजनीति करने के बजाय जनता के बीच जाकर आपदा पीड़ितो की मदद करे- रजत अग्रवाल।

मसूरी:- भाजपा मसूरी मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पर कहा कि कांग्रेस को आपदा पीड़ितों के साथ खड़ा होना चाहिए था वहीं वह राजनीति कर रही है। उन्होंने  कहा कि आगामी 2027 में जनता एक बार फिर कांग्रेस को सबक सिखायेगी।
कुलड़ी स्थित एक रेस्टोरेंट के सभागार में पत्रकारों से बातचीत में भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी पूरी आपदा में कहीं नजर नहीं आ रही, ऐसे समय जब उन्हें जनता के दुख दर्द में खड़ा होना चाहिए था वह राजनीति कर रही है और यह जनता देख रही है जबकि भाजपा दिन रात आपदा पीड़ितो की मदद कर रही है। उन्होंने कहा कि मसूरी देहरादून मार्ग पर 24 घंटे में वैलीब्रिज बनाकर खोल दिया जो बडी बात है वहीं मसूरी से चडोगी, यमुनापुल होते हुए विकास नगर मार्ग व मसूरी से धनोल्टी चंबा, मलेथा हाईवे भी खोल दिया गया है ताकि लोग अपने गंतव्यों तक जा सकें। उन्होंने कहा कि मंत्री गणेश जोशी दिनरात आपदा पीड़ितों के बीच जा रहे हैं, मसूरी रोड बंद होने पर लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज व मंत्री गणेश जोशी मौके पर पहुंचे, मसूरी नगर पालिका क्षेत्र के मखडेती में भाजपा प्रर्देश मंत्री नेहा जोशी व पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी मौके पर गयी व आपदा पीडितों की मदद की। यह जनता के बीच जाने का समय है न कि राजनीति करने का समय है। मंत्री गणेश जोशी ने जनहित में कितना कार्य किया इसका  सबूत 2027 में जनता उन्हें जिता कर देगी। भाजपा का कार्यकर्ता राजनीति करने के बजाय आपदा पीडितों की बीच जाकर उनकी सेवा करने में जुटे है। उन्होंने जिलाधिकारी वाले मामले में कहा कि जनप्रतिनिधि जनता के प्रति जबाव देह होते है ऐसे में जिलाधिकारी अगर फोन नहीं उठाते तो यह गलत है, उन्होंने कहाकि उन्होंने स्वयं जिलाधिकारी को दो बार फोन किया तो उन्होंने एक बार भी घंटी बजने के बाद फोन नही उठाया, जिससे लगता है कि वह जनता की बात नहीं सुनना चाहते। इस मौके पर महामंत्री नरेंद्र मेलवान, उपाध्यक्ष अरविंद सेमवाल, गुड मोहन राणा, विजय बिंदवाल, मीडिया प्रभारी जगजीत कुकरेजा, पुष्प् कुमार शर्मा, सहित पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।