मसूरी:- पर्यटन नगरी मसूरी बनी योग नगरी, मसूरी में विभिन्न स्थानों पर योग कर स्वस्थ्य भारत का संदेश दिया गया। इस मौके पर भाजपा मसूरी मंडल ने राधाकृष्ण मंदिर सभागार में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया, जहां योगाचार्या कोमल सेमवाल ने शहर के लोगों को योगाभ्यास करवा कर स्वस्थ्य रहने के टिप्स दिए व उसकी महत्ता पर प्रकाश डाला।
राधाकृष्ण मंदिर में आयोजित योग दिवस पर भाजपा युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने भी योग किया व कहा कि आज के दिन पूरे देश एवं प्रदेश में योग किया जा रहा है इसमें सभी लोग आकर योग करते है व स्वस्थ्य रहने की प्रेरणा लेते है। उन्होंने कहा कि कोविड के बाद शारीरिक परेशानी आयी है उसमें योग बहुत कारगर साबित हुआ है। उन्होंने कहाकि देश के प्रधानमत्री नरेद्र मोदी ने पूरे विश्व को योग से जोड़ा है व सभी ने माना है कि योग स्वस्थ्य जीवन का आधार है।

इस मौके पर योगाचार्या कोमल सेमवाल ने बताया कि स्वस्थ्य रहने के लिए योग बहुत जरूरी है, अगर लोग प्रतिदिन योग करते है तो कई बीमारियों से दूर रहते है उनका शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहता है। इस मौके पर उन्होंने किस रोग में कौन सा योग कारगर होता है इसके बारे में भी जानकारी दी। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा कि मसूरी में हर वर्ष योग दिवस पर योगा किया जाता है जिसमें बड़ी संख्या में लोग स्वस्थ्य रहने के प्रति जागरूक होकर प्रतिभाग करते हैं। इस मौके पर योग में प्रतिभाग करने वालों को प्रमाण पत्र भी दिए गये। योग कार्यक्रम के दौरान योग कार्यक्रम भाजपा युवा मोर्चा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी, पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी, संयोजक सपना शर्मा, सह संयोगजक दर्शनी सेमवाल, सह संयोगजक भगत सिंह कठैत, भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, महामंत्री नरेंद्र मेलवान, पालिका सभासद अमित भटट, पूर्व मंडल अध्यक्ष राकेश रावत, राधाकृष्ण मंदिर समिति के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, राजंेद्र रावत, विजय रमोला, अनीता धनाई, सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

