मसूरी:- भाजपा महिला मोर्चा ने टिहरी लोक सभा चुनाव में भाजपा को जिताने के लिए हर घर कमल कार्यक्रम के तहत कमरा बैठक की। जिसमें महिलाओं ने हाथों में मेंहदी से कमल का फूल बना कर आगामी 19 अप्रैल को भाजपा को मत देकर जिताने का संकल्प लिया।
कुलड़ी क्षेत्र में एक घर में आयोजित हर घर कमल के तहत कमरा बैठक का आयोजन किया गया जिसमें भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं सहित आस पास की महिलाएं मौजूद रही। इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा की महानगर उपाध्यक्ष पुष्पा पडियार ने कहाकि लोक सभा चुनाव के तहत महिला मोर्चा को हर घर कमल पहुचाने के लिए कमरा बैठक करने का कार्यक्रम मिला जिसके तहत कमरा बैठक की गई व उसमें महिलाओं के हाथों में कमल का फूल बनाया। उन्होंने कहा कि मोदी की गारंटी, फिर से एक बार मोदी सरकार व अबकी बार चार सौ पार के नारे को धरातल पर लाने व भाजपा को जिताने के लिए आम घरों में जाकर महिला मोर्चा संपर्क कर रहा है व महिलाओं के हाथों में मेंहदी से कमल का फूल बनाकर सरकार की जनहित की नीतियों को बता रहा है। उन्होंने कहा कि हर हाथ कमल के तहत जनता को 19 अपै्रल के दिन अधिक से अधिक मतदान कर भाजपा को जिताने का आहवान किया जा रहा है। इस मौके पर पुष्पा पुडीर, मंजू चौहान, राधा आनंद, प्रभा बर्त्वाल, राजेश्वरी नेगी, रीता खुल्लर सहित महिलाएं मौजूद रही।

