भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश रावत के स्वागत एवं सम्मान का दौर शुरू।

मसूरी:- सरोना न्याय पंचायत क्षेत्र में स्वागत, सम्मान के बाद भट्टा क्यारकुली की 13 स्वंय सहायता समूह की महिलाओं ने अध्यक्ष चंद्रकला मनूड़ा के नेतृत्व में भाजपा मसूरी मंडल के नव निर्वाचित अध्यक्ष राकेश रावत का स्वागत और सम्मान किया।

वही क्यारकुली गांव में आयोजित सम्मान समारोह में 13 स्वंय सहायता समूह की अध्यक्ष चंद्रकला मनूड़ा सहित सभी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने भाजपा मसूरी मंडल के नव निर्वाचित मंडल अध्यक्ष राकेश रावत का माल्यार्पंण व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया और अपेक्षा की कि उनके नेतृत्व में क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी।
इस मौके पर मसूरी मंडल अध्यक्ष राकेश रावत ने कहा कि उनके जीवन में मातृ शक्ति का विशेष स्थान रहा है और उन्होंने जो सम्मान दिया वह आशीर्वाद के रूप में स्वीकार है ,उन्होंने कहा कि भटटा क्यारकुली के सभी 13 स्वंय सहायता समूहों ने जो सम्मान दिया उसका सदा ऋणि रहूंगा।
उन्होंने कहा कि शीघ्र ही वह मंडल के वरिष्ठ सदस्यों के सहयोग से नई मंडल कार्यकारणी का गठन करेंगे जिसमें सभी वर्गों को स्थान दिया जायेगा, साथ ही नगर निकाय चुनाव को लेकर भी रणनीति तैयार की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *