मसूरी :- बेरोजगारों की लड़ाई लंबे समय से लड़ रहे बॉबी पंवार का मसूरी पहुंचने पर शहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्किंग प्रांगण में स्वागत किया और शॉल भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर शहर कांग्रेस ने प्रदेश में हो रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ लड रहे बॉबी पंवार के आंदोलन का समर्थन किया और पूरा सहयोग का भरोसा दिया।
इस मौके पर बॉबी पंवार ने कहा कि भर्ती घोटाले के आरोपियों को जमानतें मिलना सरकार और जांच एजेंसियों की लापरवाही है, इसी कारण सीबीआई की जांच की मांग कर रहे हैं और पिछले दो सौ दिनों से आंदोलन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बडे बडे शिक्षा माफिया जमानत पर बाहर आ रहे हैं और इसमें सरकार सहयोग कर रही है। सरकारी वकील कमजोर पैरवी कर रहे हैं और जांच एजेंसिंया उनकी नस को पकड़ने में ढील दे रही है । उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस सरकार में हुए घोटाले की जांच होनी चाहिए।
इस मौके पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि बॉबी पंवार जैसे युवाओं की प्रदेश को जरूरत है क्यो कि वे प्रदेश के युवाओं के हितों बेरोजगारों के हितों और भर्ती और परीक्षाओं में घोटाले का पर्दाफाश करने का आंदोलन कर रहे हैं जिसका कांग्रेस पार्टी समर्थन कर रही है वह कांग्रेस में आये या नहीं यह उनका निजि निर्णय है। इस अवसर पर काग्रेस के मेघ सिंह कंडारी, नागेंद्र उनियाल, महेश चंद, आप पार्टी के प्रकाश राणा सहित कई लोग मौजूद रहे।

