महिलाओं को ब्रेस्ट कैंसर की जानकारी देने के लिए शिविर लगाया।

मसूरी:- अखिल भारतीय महिला परिषद की मसूरी शाखा ने छावनी कार्यालय प्रांगण में ब्रेस्ट कैंसर कैंप का आयोजन किया , जिसमें महिलाओं को ब्रेस्ट कैंसर के बारे में जानकारी दी गई।
छावनी परिषद कार्यालय प्रांगण में आयोजित ब्रेस्ट कैंसर की जानकारी देने हेतु शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 25 महिलाओं व 10 संस्था के सदस्यों ने प्रतिभाग किया। शिविर मेें मैक्स हॉस्पिटल के डॉक्टर सौरभ तिवारी ने महिलाओं को इंप्रेस्ड कैंसर के बारे में विस्तृत से जानकारी दी व इसे लक्षणों ,कारण व उपचार के बारे में बताया व इस रोग से बचने के लिए जागरूक किया। अंत में संस्था की स्टैंडिंग कमेटी मेंबर कमल शर्मा ने मैक्स हॉस्पिटल से आए डॉक्टर और कैंट बोर्ड के अधिकारी एवं स्टाफ का धन्यवाद किया। इस मौके पर अखिल भारतीय महिला परिषद की अध्यक्ष अध्यक्ष नीना कौर, उषा धनाई, आशा गुप्ता, हरजिंदर बढेरा, बीना रस्तोगी, रजनी अरोड़ा, पुष्पा पडियार आदि मौजूद रहे।