मसूरी। विंटर लाइन कार्निवाल के तहत शहर के विभिन्न हिस्सों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें पर्यटकों ने भी जमकर आंनद लिया व लोक कलाकारों के साथ नृत्य किया।
गांधी चौक पर लोक गायिका कविता नेगी ग्रुप ने कार्यक्रम दिया व जौनसारी, जौनपुरी गीत गाये। जिस पर पर्यटकों ने भी जमकर लोक कलाकारों के साथ नृत्य किया। वहीं जय बद्रीनाथ आजीविका समूह की महिलाओं ने जमकर जौनपुरी लोक नृत्य प्रस्तुत किए। वहीं उत्तराखंड के लोक गायक विक्रम कपरवाण ने अपने गीतों से समा बांध दिया। लंढौर बाजार चौक पर लोक गायक अर्जुन सेमलियाट की टीम ने लोग गीत व नृत्यों की प्रस्तुति दी वहीं सुनीता नेगी ग्रुप ने भी अपनी प्रस्तुति से लोगों का मन मोह लिया।
शहीद स्थल पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम धरना देने के कारण स्थगित कर दिया गया व उन्हें पहले गढवाल टैरेस व फिर गांधी चौक भेजा, जिससे कलाकारों में आक्रोश देखा गया।

कुसुम बिष्ट ने कहाकि गढवाल महिला सभा की ओर से भस्मासुर नृत्य नाटिका का मंचन किया गया जिसमें भस्मासुर के अंहकार को दिखाया गया। उन्होंने कहा कि आज परेशानी हुई पहले शहीद स्थल बताया गया, सभी दर्शक भी वहीं आये वहां से उन्हें गढवाल टैरेस पर भेजा गया व अंत में गांधी चौक पर कार्यक्रम किया गया, अपनी ओर से अच्छा करने का प्रयास किया।

शांति रावत ने कहाकि उन्होने भगवान शिव की भूमिका निभाई लेकिन जो क्रेज था बार बार स्थान बदलने पर अपमान सा लगा व इस वेशभूषा में इधर उधर जाते रहे लेकिन अंत में कार्यक्रम किया। इस मौके पर प्रमिला नेगी, शांति रावत, कुसुम बिष्ट, लक्ष्मी उनियाल, सीता पंवार, अंशी रावत, मधु कैतुरा, सम रावत, विनीता खंडूरी, किरन नौटियाल, विनीता तेलवाल, सोबनी राणा आदि मौजुद रहे।

