मसूरी :-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर प्रातः साढे सात बजे से नौ बजे तक अंतर्जनपदीय आकस्मिक चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें 80 चार पहिया वाहनों, 40 दुपहिया वाहनों की चैकिंग की गयी
आदेश के अनुपालन में क्षेत्राधिकारी मनोज असवाल के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र चौहान के निर्देशन में थाने से पर्याप्त पुलिस बल सहित चकराता टोल, कैम्पटी रोड पर आकस्मिक चेकिंग अभियान संचालित किया गया। जिसमें 80 चार पहिया वाहनों, 40 दुपहिया वाहनों को चैक किया गया। चेकिंग में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 1 वाहन को सीज किया गया, 10 चालान न्यायालय के किए गए ,साथ ही 7 चालन संयोजन शुल्क के किए गए, जिनमें कुल 4000 हजार संयोजन शुल्क वसूला गया। चैकिंग का उददेश्य संदिग्ध व्यक्तियों एवं वस्तुओं की रोकथाम, अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाना, एवं क्षेत्र में आम जनमानस में सुरक्षा की भावना बढ़ाना था।

