मसूरी में पहली बार छट पूजा उत्सव मनाया गया, डूबते सूर्य को अर्ध्य देकर की पूजा अर्चना।


मसूरी:-  मसूरी सिर्ल्वटन कार पार्किग में मसूरी  ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन के सहयोग से बिहारी समाज ने छट पूजा का पहली बार कार्यक्रम आयोजित किया गया व शाम हो ढलते सूरज को अर्क देकर  पूजा अर्चना की ।
सिर्ल्वटन पार्किग में छट पूजा उत्सव का शुभारंभ मसूरी  ट्रेडर्स एंड  वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने रीबन काट कर किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में बिहार ने नागरिकों ने प्रतिभाग किया वहीं महिलाओं ने सूर्यदेव को अर्क दिया व कड़ाके की सर्दी के बीच स्नान कर पूजा अर्चना की व पानीके टैंक में खड़े होकर पूजा की। इस मौके पर जमकर आतिशबाजी भी की गई। इस अवसर पर ट्रेडर्स एंड वलफेयर  एसोसिएशन  के अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा कि गत वर्ष भी राधाकृष्ण मंदिर में छोटे स्तर पर छट उत्सव मनाया गया था लेकिन सार्वजनिक तौर पर पहली बार खुले में छट पूजा व उत्सव मनाया जा रहा है। उन्होंने छट पर्व की सभी बिहारी समाज को बधाई दी । उन्होंने कहाकि छट पूजा में डूबते सूरज को अर्क देने से बिहार का पूरे विश्व में नाम है अक्सर सभी लोक उगते सूरज को अर्क देते है जो सुख समृद्धि व उन्नति का प्रतीक होता है लेकिन डूबते सूरज को अर्क केवल बिहार के लोग ही देते है जिससे जिस सूरज ने जल कर समाज के विकास में अपना योगदान दिया उन्हें डूबते हुए अर्क देकर याद करना बड़ी बात है। इस अवसर पर शंभू शर्मा ने कहा कि वह बिहार के पटना के निवासी है, लेकिन पहली बार छट उत्सव पूरे धूमधाम से मनाया जा रहा है जिससे बिहार में अपने घर की याद ताजा हो गई। इससे अच्छा महसूस हो रहा है। वहीं प्रमोद कुमार यादव ने कहा कि छट पूजा में पहले डूबते सूर्य की पूजा की जा रही है व कल सुबह उगते सूरज की पूजा की जायेगी। यह बिहार का सबसे बड़ा पर्व है इसमें पति व पत्नी दोनों पूजा कर सकते है। उन्होंने छट उत्सव मनाने में सहयोग देने के लिए बिहार के निवासियों की ओर से व्यापार संघ अध्यक्ष रजत अग्रवाल व उनकी टीम का विशेष आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर एसोसिएशन के महामंत्री जगजीत कुकरेजा, सलीम अहमद, जोगेंदर सिंह, राजेश शर्मा, सहित बड़ी संख्या मे बिहारी समाज के लोग मौजूद रहे।