मसूरी। शादी के समारोह में शामिल होने दिल्ली जा रहे मसूरी के एक परिवार का रास्ते में सामान चोरी हो गया जिसमें सोने चांदी के गहने प्रमुख है। जिसकी शिकायत कोतवाली मसूरी में की गयी व बताया गया कि करीब 16 लाख के गहने चोरी हो गये हैं।
लंढौर साउथ रोड निवासी प्रमोद कुमार ने कोतवाली में तहरीर दी कि एक मार्च 2026 को अपनी पत्नी व एक अन्य पड़ोसी महिला के साथ विवाह समारोह में शामिल होने दिल्ली जा रहे थे, पडोसन हमारे साथ मेरठ तक गयी। जब दिल्ली पहुंचे तो देखा कि बैग जिसमें शादी समारोह के लिए कपड़े, सोने व चांदी के गहने रखे थे, किसी ने बैग खोल कर चुरा लिए। तहरीर में आशंका व्यक्त की गयी कि यह घटना मसूरी से देहरादून जाते समय हुई। चोरी हुए सामान में सोने का नेकलेस, मंगल सूत्र, मांग टीका, दो लेडीस अंगुठी, एक जेन्स अंगूठी, दो सोने की चेन, एक जोड़ी बाली, एक जोड़ी टाप्स, एक ओक पैडुल, चांदी के गहनों में चार चांदी के लेडिस कड़े, एक अहोई माता की माला, चांदी की कटोरी, चांटी की लुटिया, एक लेडीस तगड़ी, पांच सिक्के, एक चेन, छह जोड़ी बिछवे, एक लक्ष्मी माता की प्रतिमा, दो बच्चों के कड़े ,दो जोडी पाजेब शामिल हैं। इस संबध में कोतवाल ने बताया कि यह घटना उत्तर प्रदेश के खतौली की है तो उन्हें वहां जाकर तहरीर देनी चाहिए जिससे समय रहते चोरी का पता लगाया जा सके।

