शहर की दशा सुधारने के लिए मंत्री की बैठक के बाद भी विभागों के दावे खोखले साबित हुए, सीवर बहने व पानी की कमी जारी।

मसूरी:- पर्यटन नगरी की समस्याओं के समाधान के लिए प्रदेश के कबीना मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी के नगर पालिका सभागार में बैठक ले सभी विभागों को जन समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए लेकिन उसके बावजूद जल संस्थान व जल निगम के दावे खोखले साबित हुए।
मसूरी में बहते सीवर पर जल निगम व जल संस्थान ने दावा किया था कि मसूरी में सीवर कार्य सुचारू चल रहा है जबकि बैठक के एक दिन बाद ही इद्रमणि बडोनी चौक पर सुबह से ही सीवर बहता रहा जिस कारण पर्यटकों व स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा इसके अलावा कई अन्य क्षेत्रो में भी सीवर बहता रहा। वहीं जल संस्थान ने मसूरी में पानी की कमी न होने का दावा किया और अगले ही दिन छावनी क्षेत्र सहित कई स्थानों पर जनता को पानी के लिए भटकना पडा। इससे साफ जाहिर है कि मंत्री की बात का विभागों पर कोई असर नहीं हो रहा व विभाग के अधिकारियों के दावे खोखले साबित हो रहे हैं।