जौनपुर विकासखंड पहुंचकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा के पक्ष में वोट करने की अपील की।

मसूरी:-टिहरी से भाजपा प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह के समर्थन में जौनपुर विकासखंड पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस पर तीखा प्रहार किया व अन्य विपक्षियों को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि कांग्रेस के सत्तर साल के राज पर मोदी के दस साल भारी पड़े है जिस कारण विपक्षियों में बौखलाहट उत्पन्न हो गई है।
विकासखंड मुख्यालय थत्यूड में जन सभा को सबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्र व राज्य सरकार की हर योजना पर फोकस करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने जितनी भी जनोपयोगी योजनाये लागू की है उसका पूरा फायदा देश के आखिरी व्यक्ति ले रहा है। उन्होंने कहा कि जो कार्य विगत सत्तर वषों में कांग्रेस नहीं करवा पाई उन कार्यों को मोदी ने अमली जामा पहना कर प्रचलन में उतारने का काम किया है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के विजन चार सौ पार को साकार करने के लिए हमें उत्तराखंड की पांचों सीटों को भारी मतों से तोहफे के रूप में इस विजन में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी, उन्होंने कहा कि धनोल्टी से भाजपा प्रत्याशी माला राज्यलक्ष्मी शाह को रिकार्ड मतों से विजय का सेरा पहनाने की गारंटी धनोल्टी की जनता की है। उन्होने कहा कि गत विधानसभा चुनाव में प्रीतम पंवार, महावीर रांगड़ व जोत सिंह बिष्ट चुनाव लड़े थे अब सभी भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता है, इसलिए इस बार रिकार्ड मतों से महारानी को जिता कर भेजना इनसभी का कर्तव्य है। इस मौके पर धनोल्टी विधायक प्रीतम सिंह पंवार ने कहा कि धनोल्टी क्षेत्र भाजपा का किला होने के नाते क्षेत्र की जनता प्रधानमंत्री मोदी के मुहिम में प्रथम रहने के लिए वचन बद्ध है, उन्होंने कहा कि विकसित भारत के सपनो को साकार बनाने के लिए क्षेत्रीय जनता अपने मत का प्रयोग कर भाजपा प्रत्याशी की प्रचंड जीत के रूप में इस मुहिम में शामिल होना चाहती है। इस मौके पर पूर्व विधायक महावीर रांगड़, जोत सिंह बिष्ट, ब्लाक प्रमुख सीता रावत, ओबीसी आयोग के अध्यक्ष संजय नेगी, ब्लाक प्रमुख थौलधार प्रभा बिष्ट, सुभाष रमोला, जिलाध्यक्ष राजेश नौटियाल,  धनोल्टी प्रभारी विनोद रतूड़ी, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश नौटियाल, महिला मोर्चा महामंत्री गीता रावत, जिला पंचायत उपाध्यक्ष भोला परमार, भाजपा मंडल अध्यक्ष पृथ्वी सिंह रावत करण कंडारी, मीरा सकलानी, विरेंद्र राणा, पूर्व प्रमुख कुंवर सिह पंवार, अकबीर सिह , जय प्रकाश नौटियाल, हीरा मणि गौड, सुनीता सजवाण, जयपाल कैरवाण, अनूप थपलियाल, ओम प्रकाश गौड, दीपेंद्र रावत, राजेद्र कोहली, जयपाल शाह, सुनील थपलियाल, राजेश सजवाण, सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे ।