कंपनी बाग के समीप खाई में गिरे सांड को फायर सर्विस ने रेस्क्यू कर निकाला ।

मसूरी:- कंपनी बाग के समीप एक सांड रात को गहरी खाई में गिर गया जिसका पता सुबह तब चला जब कंपनी बाग वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद राणा कंपनी बाग पहुंचे व उन्हें बताया गया उन्होंने तत्काल फायर सर्विस को फोन किया व सांड का एक घंटे में रेस्क्यू कर खाई से सुरक्षित निकाला।
कंपनी बाग वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र राणा ने बताया कि सुबह जब वह कंपनी बाग पहुचे तो बताया गया कि कंपनी बाग झील के नीचे रोड से एक सांड गहरी खाई में गिरा है व ऐसी जगह गिया जहां से वह हिल भी नहीं पा रहा था। जिस पर उन्होंने नगर पालिका स्वास्थ्य विभाग को फोन किया जिन्होंने हाथ खडे़ कर दिये व कहा कि उनके पास कोई साधन नहीं है जिसके बाद भाजपा के पूर्व मडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल को फोन किया व उन्होंने फायर अधिकारी को फोन किया वहीं सुरेंद्र राणा स्वय फायर स्टेशन गये व वहां से फायर सर्विस की टीम को साथ लेकर मौके पर गये व एक घंटे के रेस्क्यू के बाद फायर सर्विस व स्थानीय लोगों की मदद से सांड को सुरक्षित निकाला गया। इस संबंध में फायर अधिकारी धीरज सिंह तड़ियाल ने बताया कि कंपनी बाग वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष फायर स्टेशन आये व कंपनी बाग के समीप सांड के खाई में फंसे होने की सूचना दी जिस पर फायर टीम मौके पर पहुंची व सांड को सुरक्षित निकाल लिया।