पालिकाध्यक्ष ने बरसात से क्षतिग्रस्त दो मकानों का प्रशासन की ओर से राहत राशि दी।

मसूरी:- भारी बरसात के कारण किंक्रेग पर विगत दिवस दो मजदूर आवासों को हुए नुकसान का पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने निरीक्षण किया था व उन्हें विस्थापित किया गया था, जिस पर प्रशासन की ओर से दो मजदूरों को सहायता राशि के चैक भेंट किए गये।
पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने किंक्रेग जाकर नुकसान  को देखते हुए  क्षतिग्रस्त आवासों के सापेक्ष क्षतिपूर्ति हेतु आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए प्रशासन की ओर से  मजदूरों नंदू थापा पुत्र धन बहादुर थापा व नरेंद्र थापा पुत्र सुनील थापा निवासी नेपाली कॉलोनी किंक्रेग को क्रमशः 6500 रूपये व 4000 रूपये के चैक प्रदान किए गए। साथ ही अध्यक्ष मीरा सकलानी ने आपदा की इस घड़ी में हर संभव सहायता का आश्वासन मोहल्ले वासियों को दिया। मौके पर पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी, क्षेत्रीय सभासद रचिता गुप्ता, भाजपा मसूरी मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, गौरव गुप्ता, प्रशासन की ओर से गोबिंद आदि मौजूद रहे।