महिला कांग्रेस ने शहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सम्मेलन कर कांग्रेस को मजूबत करने का आहवान किया।

मसूरी:-शहर महिला कांग्रेस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीति नीति से अवगत कराने, कांग्रेस के इतिहास की जानकारी देने व भाजपा की जन विरोधी नीति से देश में पड़ रहे प्रभाव पर कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला ने की। सम्मेलन में कांग्रेस को मजबूत करने का आहवान किया गया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कांग्रेस के गौरवमयी इतिहास की जानकारी देते हुए कहा कि कांग्रेस की स्थापना 1885 में हुई थी जिसके बाद आजादी के आंदोलन को लड़ा गया व देश को आजाद कराया गया। देश के आजाद होने के बाद कांग्रेस ने सरकार बनायी व देश में विकास के अनेक कार्य किए। लेकिन आज भाजपा कांग्रेस के योगदान को नकार ही नहीं रही बल्कि व्यक्तिगत आपेक्ष लगा कर जनता को गुमराह कर रही है। कार्यक्रम को पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, पूर्व पालिकाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल ने भी संबोधित किया व कार्यकर्ताओं में जज्बा भरा व आने वाले चुनावों में एक जुट होकर तैयार रहने के साथ ही भाजपा की जन विरोधी नीतियों को जनता के बीच ले जाने का आहवान किया। इस अवसर पर महिला कांग्रेस अध्यक्ष जसबीर कौर ने कहा कि महिला कांग्रेस ने शहर के कांगेस कार्यकर्ताओं के लिए सम्मेलन का आयोजन किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश की आजादी व आजादी के बाद देश के विकास के लिए अनेक कार्य किए लेकिन आज भाजपा ने जनता को गुमराह कर कांग्रेस के नेताओं के प्रति भ्रामक प्रचार कर रह हैं।  भाजपा बेटी बचाओं बेटी पढाओं की बात करती है लेकिन उनकी सुरक्षा नहीं कर पा रही है। जनता को लाइन में खडा करके रखा है कभी आधार कार्ड के नाम पर कभी राशनकार्ड कभी अन्य किसी कारणो से जनता को परेशान किया जा रहा है। जिन्होंने आजादी के लिए कुछ नहीं किया वह कांग्रेस के बारे में कुछ नहीं जान सकते। उन्होंने महिला कांग्रेस के साथ पुलिस की अभद्र व्यवहार की भी निंदा की। इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि महिला कांग्रेस बधाई की पात्र है जिन्होंने कांग्रेस के इतिहास, आजादी में योगदान व देश के विकास में योगदान की जानकारी देने के साथ ही भाजपा की जनविरोधी नीति को जनता के सामने लाने का कार्य किया। उन्होेने कहा कि कांग्रेस का लक्ष्य आजादी दिलवाना था लेकिन आजादी के बाद देश को चलाने के लिए कांग्रेस को आगे बढाया गया। कांग्रेस ने आजादी के बाद देश के विकास में अनेक योगदान दिए जिसमें औद्योगिक, सूचना, हरित क्रांति, पोलियो मुक्त भारत सहित अनेक कार्य किए। उन्होंने कहाकि कांग्रेस की विचार धारा धर्म निर्पेक्षता की रही है लेकिन भाजपा कांग्रेस कार्यकर्ताओं का दमन कर रही है। रूद्रपुर में महिला काग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष के साथ पुलिस ने जो दुर्व्यहार किया सब ने वीडियों में देखा जिसकी कांग्रेस निंदा करती है। कार्यक्रम का संचालन रूबीना अंजुम ने किया। कार्यक्रम में भरोसी रावत, माधुरी नौटियाल, रामी देवी, भगवती प्रसाद कुकरेती, राम प्रसाद कवि, रमेश राव, विजय लक्ष्मी, वसीम खान, नवीन शाह, जगपाल गुसांई सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।