मसूरी:- शहर कांग्रेस ने देश भर में बरसात के कारण आयी आपदा में पीड़ितों की मदद के लिए मसूरी विधानसभा क्षेत्र से आम जनता व व्यापारियों से चंदा, राशन व अन्य वस्तु एकत्र करने के लिए शहर में अभियान चलाया।
लंढौर टिहरी बस स्टैण्ड से आपदा पीड़ितों के लिए चंदा व सामान एकत्र करने का अभियान शुरू किया गया जो मलिंगार, लंढौर बाजार, कुलडी बाजार मालरोड तक चलाया गया। जिसमें लोगों ने अपनी श्रद्धा से धन व सामान दिया। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस की महामंत्री गोदावरी थापली ने कहा कि कांग्रेस ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र में आपदा पीड़ितों के लिए यह अभियान शुरू किया जो तीन दिन तक चलेगा, मसूरी के बाद अभियान देहरादून व पंचायत क्षेत्र में चलाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि बारिश के कहर से पूरा देश आपदाग्रस्त है लेकिन पहले उत्तराखंड के आपदा पीड़ितों के लिए राहत कार्य किया जायेगा, उन्होंने कहा कि लोग कहते है कि सरकार कुछ नहीं कर रही लेकिन हमारा मानना है कि बूंद बूंद से सागर भरता है अगर सरकार नहीं कर रही तो यह हम सभी का दायित्व है कि आपदा पीड़ितों की मदद की जाय। इस मौके पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि मानवता के नाते उत्तराखंड में आपदा पीडितों की मदद करनी चाहिए। जितना भी सहयोग शहर से मिलेगा वह आपदा ग्रस्त क्षेत्र में जायेंगे व वास्तविक पीड़ितों को राहत सामग्री दी जायेगी। उन्होंने कहा कि जो भी किसी भी प्रकार की मदद करना चाहता है तो कांग्रेस भवन से संपर्क करें ताकि पीड़ितों की मदद हो सके। इस मौके पर पूर्व सभासद रमेश भंडारी, पालिका सभासद रूचिता गुप्ता, मेघ सिंह कंडारी, महेश चंद, गौरव गुप्ता, आरपी बडोनी, मंजू भंडारी सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।