मसूरी:- मजदूर संघ ने दूसरे दिन भी नगर पालिका के खिलाफ नगर पालिका प्रांगण में धरना दिया व पूर्व की भांति बेकरी हिल पार्किंग मजदूर संघ सचिव के नाम करने की मांगी की। जिस पर एसडीएम ने मजदूर संघ प्रतिनिधियों से वार्ता की व बाद में नायब तहसील दार कमल राठौर ने मजदूरो से कहा कि तीन दिन बाद दोनों पक्षों से वार्ता की जायेगी व समस्या का समाधान किया जायेगा, आश्वासन के बाद धरना समाप्त कर दिया गया।
मजदूर संघ गत दो दिनों से बेकरी हिल पार्किंग पूर्व की भांति सचिव मजदूर संघ के नाम पर करने की मांग को लेकर धरना दे रही है। पहले दिन बेकरी हिल कार पार्किंग पर धरना दिया व दूसरे दिन नगर पालिका प्रांगण में धरना दिया। जिस पर एसडीएम ने मजदूर संघ के अध्यक्ष रणजीत चौहान व महामंत्री संजय टम्टा को एसडीएम ने वार्ता के लिए बुलाया जिसमें मजदूर संघ ने प्रतिनिधियों ने कहा कि यह पार्किंग हाथ रिक्शा उन्मूलन के विस्थापन के तहत मजदूर संघ को दी थी जो मजदूर संध सचिव के नाम से दी जाती रही है, लेकिन गत पालिका परिषद ने पार्किग की निविदा निकाल कर व्यक्ति विशेष को दी है जिसका मजदूर संघ लगाातर विरोध कर रहा है वहीं कहा कि मजदूर संघ के पास पार्किग दस लाख रूपये में थी जबकि अब साढे चार लाख में देकर राजस्व का नुकसान किया गया है। जिस पर एसडीएम ने उन्हें आश्वासन दिया कि शीघ्र समस्या का समाधान किया जायेगा व दूसरे पक्ष से भी वार्ता की जायेगी। बाद में नायब तहसीलदार कमल राठौर ने मजदूर संध के प्रतिनिधियों को अवगत कराया कि उनकी समस्या के समाधान के लिए सोमवार को वार्ता की जायेगी वहीं दूसरे पक्ष को भी बुलाया जायेगा व उसके बाद समाधान कर दिया जायेगा। उनके आश्वासन के बाद धरना समाप्त कर दिया गया।

