मसूरी:- नवरात्रि पर्व के दौरान दुर्गाष्ठमी व नवमी का पर्व पर्यटन नगरी में पूरे धामिर्क परंपराओं व रीति रिवाजों के साथ मनाया गया। इस मौके पर लोगों ने घरों में पूजा अर्चना की व कन्याओं को जिमा कर पुण्य का लाभ कमाया। वहीं बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिरों में जाकर भी पूजा अर्चना की व मां भगवती के दर्शन कर मन्नतें मांगी।
पर्यटन नगरी में नवरात्रि का पर्व पूरे उल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान लोगों ने घरों में मां भगवती की पूजा की व कन्याओं को जिमाया साथ ही परिवार की खुशहाली की कामना मां भगवती से की। इस बार अष्ठमी व नवमीं एक ही दिन पड़ने से श्रद्धालुओं ने दोंनों पर्वो की पूजा की। वहीं बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने श्री सनातन धर्म मंदिर, राधाकृष्ण मंदिर, लक्ष्मी नारायण मंदिर व कैमलबैक रोड स्थित मां दुर्गा मंदिर में जाकर माता भगवती के दर्शन किए व परिवार की खुशहाली की कामना के साथ ही मन्नतें मांगी। इस दौरान मंदिरों में भीड़ रही। वहीं बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मां सुरंकडा मंदिर जाकर भी दर्शन किए व पुण्य का लाभ कमाया। इस दौरान कई मंदिरों में भंडारे का आयोजन किया गया। साथ ही मसूरी में लंढौर बाजार घंटाघर पर व कुलड़ी में अष्ठमी व नवमी के मौके पर प्रसाद वितरित किया गया।