मसूरी:- वार्ड नंबर सात से निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव लड रहे देवेंद्र उनियाल ने रैली निकाल कर शक्ति प्रदर्शन किया। रैली एमडीडीए पार्किग से शहीद भगत सिंह चौक, मालरोड होते हुए बडोनी चौक से तारगली कैमल बैक होते जाफर हॉल तक गई।
रैली में आये लोग देवेंद्र उनियाल के समर्थन में नारेबाजी कर रहे थे। इस मौके पर प्रत्याशी देवेंद्र उनियाल ने कहा कि मुझे, मातृशक्ति, युवा बुजुर्गों सहित सभी का आशीर्वाद मिल रहा है। उन्होंने कहाकि व वार्ड में गत पांच वर्ष से जनता के कार्य कर रहे है तथा वहां जो समस्यायें है उससे पूरी तरह वाकिफ हूं, व समस्याओं के समाधान का प्रयास किया जा रहा है अगर जनता ने आशीर्वाद दिया तो जनता के हित के कार्य किए जायेगे व क्षेत्र के विकास के लिए कार्य किया जायेगा व समस्याओं का समाधान किया जायेगा। इस अवसर पर रैली में पूरण जुयाल, लक्ष्मी उनियाल, रणजीत चौहान, मीनू सेमवाल, देवेंश्वरी पंवार, सुचिता जुयाल, कुसुम नौडियाल, आशा उनियाल, समा रावत, मधु कैंतुरा, नीलम चौहान, सुनीता उप्रेती, सीता सेमवाल गंगोत्री गुसांई, सुनीता शर्मा, मंजू भटट, रंजना नवानी कमला, सुनीता, विनीता गुसांई, अवनिका नवानी, कमला रावत, बीना कंडारी, मंजू बर्त्वाल, विमल नवानी, राकेश पंवार, सुरेश भटट, कांता जुयाल आदि मौजूद रहे।

