वन विभाग व जनता के बीच तालमेल बिठाकर शहर हित में किए जाएंगे कार्य।

मसूरी:-डीएफओ अमित कुंवर ने मसूरी वन प्रभाग में ज्वाइनिंग के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मसूरी में प्राइवेट फारेस्ट अधिक है जिसमें प्राथमिकता से प्राइवेट फारेस्ट मैनेजमेंट पर फोकस किया जायेगा क्यों कि यह सीधे जनता से जुड़ा मामला है।
उन्होंनेे कहा कि वन विभाग व जनता के बीच लगातार दूरी बढ रही है इस दूरी को कम करने का प्रयास किया जायेगा जिससे जनता से सीधे जुड़ा जा सके व उनकी सहभागिता पर विशेष ध्यान दिया जायेगा , जनता के सहयोग से वनाग्नि को रोकने में मदद मिल सके व जनता की जो समस्यायें हैं उनका समाधान किया जा सके व जनता से जुडाव हो सके। वहीं उन्होंने कहा कि मसूरी हिल स्टेशन है, यहां पर पानी की समस्या रहती है उस दिशा में काम किया जायेगा व वाटर कंजरवेशन का कार्य प्राथमिकता से किया जायेगा वहीं कहा कि यहां पर कैट प्लान के तहत कैचमैंंट एरिया के ट्रीटमेंट का कार्य करेंगे ताकि पानी के स्रोत को रिचार्ज किया जा सके व अन्य गतिविधियों पर भी कार्य किया जायेगा। उन्होंने यह भी कहा कि लगातार मानव वन्यजीव संघर्ष बढ रहा है इस चुनौती को तकनीकि का प्रयोग कर जन सहभागिता से निपटाने का प्रयास किया जायेगा व जनता की ओर से जो शिकायत आयेगी उसे प्राथमिकता से दूर करने का प्रयास किया जायेगा। उन्होंने यह भी कहा कि पहाड़ी क्षेत्र होने के नाते यहाँ पर निर्माण कार्य का मलवा पहाडियों से नीचे डाला जाता है जिसके लिए सरकारी जमीन पर डंपिग जोन बनाने का प्रयास किया जायेगा इसके लिए नगर पालिका व नगर प्रशासन के साथ वार्ता कर स्थान चयनित किया जायेगा व बाद में उसी स्थान को विकसित किया जायेगा ताकि उसका प्रयोग ईको टूरिज्म व अन्य टूरिज्म के रूप में किया जा सके वहीं जो अवैध रूप से मलवा पहाडियों पर डालेंगे उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जायेगी।