मसूरी:- डीएलएफ फाउंडेशन के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण व आर्थिक रूप से मजबूत कर स्वरोजगार देने के उददेश्य से दोना पत्तल बनाने की मशीन व कच्चा माल महिलाओं को भेंट किया गया जिससे वे अपना रोजगार कर सकें।
किंक्रेग लाइब्रेरी मार्ग पर स्थित होटल गेटवे के प्रांगण में डीएलएफ फाउंडेश के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष रजत अग्रवाल व डीएलएफ फाउंडेशन के प्रबंधक कर्नल अनिल कुमार थापा एवं मेघा मल्ल ने महिला समूह को दोना पत्तल बनाने की मशीन भेंट की। इस अवसर पर रजत अग्रवाल ने कहा कि डीएलएफ फाउंडेशन लगातार मसूरी के सेवा कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि कोविड में डीएलएफ ने बीस लाख का राशन बांटा, करोडों की मशीन उप जिला चिकित्सलय व कम्युनिटी अस्पताल में दी, वहीं दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों के लगातार मदद की जा रही है। उन्होंने महिलाओ का आहवान किया कि जो प्रोडक्ट पहला होगा वह स्वयं खरीदेंगे व इसके साथ ही जो सहयोग आगे होगा किया जायेगा। इस अवसर पर डीएलएफ के प्रबंधक कर्नल अनिल कुमार थापा ने कहा कि कुछ समय पहले मेघा ने कहा कि वह महिलाओं को स्वरोजगार के लिए कुछ करना चाहते है तो उसी कड़ी में यह दोना पत्तल मशीन व कच्चा माल दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर यह सफल रहा तो और भी मदद की जायेगी। उन्होंने कहा कि रजत अग्रवाल समाज सेवा के क्षेत्र में बिना स्वार्थ के अच्छा कार्य कर रहे है जिसका आशीर्वाद आपको मिलेगा वहीं उन्होंने कहा कि सेवा कार्य करने के लिए उन्होंने खुद का भी ट्रस्ट बनाया है जिसका कार्य शीघ्र शुरू किया जायेगा। इस मौके पर मेघा मल्ल ने रजत अग्रवाल का आभार व्यक्त किया कि उन्होंने समय दिया। उन्होंने कहा कि वह महिलाओं के लिए कार्य करने को प्रोत्साहित कर रहे है ताकि वे अपना स्वरोजगार कर सकें व अपनी परिवार की आर्थिकी मजबूत कर सकें। उन्होंने कहा कि फाउंडेश ने अभी महिलाओं को दोना पत्तल मशीन दी लेकिन इससे पूर्व भी कई सेवा कार्य करे जिसमें रिक्शा चालको की मदद की वहीं अन्य सामाजिक कार्य किए। उन्होंने बताया कि फाउडेशन पूर उत्तराखंड में विभिन्न समाज सेवा के कार्य कर रहा है। इस अवसर पर सुमित गर्ग, नागेद्र उनियाल, राजेश शर्मा, जोगेंद्र कुकरेजा,रोशनी, सुशीला, मीनू, राजेश रतूडी, आदि मौजूद रहे।

