जिलाधिकारी ने बरसात से हुए नुकसान का जायजा लिया व सुधार के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

मसूरी:- जिलाधिकारी सोनिका सिंह ने मसूरी आकर बरसात से हुए नुकसान का निरीक्षण कर अधिकारियों से बात कर निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य शीघ्र पूरे किए जायें। वहीं जिलाधिकारी ने नगर पालिका में एसडीएम व पालिका के अधिकारियों के साथ स्वच्छता पर भी चर्चा की व कहाकि सफाई के लिए टोलफ्री नंबर जारी किया जायेगा जिससे उस पर फोन करके कूडे का निस्तारण किया जा सके।
जिलाधिकारी सोनिका सिंह ने कहा कि सफाई व्ववस्था को लेकर नगर पालिका में लंबी वार्ता की गई जिससे मसूरी को स्वच्छ बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि डोर टू डोर कूडा उठान की व्यवस्था की गई है लेकिन अगर किसी क्षेत्र में समस्या हो तो उसके लिए टोल फ्री नंबर जारी किया जा रहा है जिससे उस पर फोन किया जा सके ताकि पालिका कूडे का उठान कर सके। वहीं रोड साइड एरिया में कूडा कलेक्शन केंद्र बनाये जायेंगे व कूडा कलेक्ट करने को पर्यटकों को बैग दिए जायेंगे जिससे पर्यटक उनका उपयोग कर सकें, वहीं सीवर की समस्या से निदान दिलाने के लिए होटलों व घरों में सीनेटरी नेपकिन व डाइपर के लिए डस्टबिन दिए जायेंगे जिससे सीवर चोक होने की समस्या से निजात मिल सके। उन्होेने कहा कि एमआरएफ सेंटर भी अच्छा कार्य कर रहा है तथा स्वच्छता सर्वेक्षण में मसूरी नबर एक पर आये उसके मानकों के हिसाब से कार्य किया जा रहा है। गलोगी धार भूस्खलन पर कहा कि वहां पर बार बार भूस्खलन होता है वहीं रोड पर सुरक्षा भी देखी जानी है जिसको देखकर कार्य किया जा रहा है। वहीं पानी की लाइन जो फट रही है उस पर निर्देश दिए गये कि लाइने क्यों फट रही है उसकी तकनीकि जांच करायी जायेगी। वहीं मालरोड में जो टाइलें उखडी है उसे ठीक कराया जायेगा अभी रोड मेटिनेंस पीरियड में है। इस अवसर पर एसडीएम डा. दीपक सैनी व पालिका के अधिकारी मौजूद रहे।