मसूरी–भाजपा के प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दुष्यंत कुमार गौतम ने मसूरी पहुंचकर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न मुद्दों पर बैठक की तथा सदस्यता अभियान के तहत अधिक से अधिक संख्या में आम लोगों को शामिल करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि भाजपा की रीति और नीति को आम जनता तक पहुंचाने का कार्य भाजपा कार्यकर्ता करें। उनके मसूरी आगमन पर कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नताई व्यक्त की व जोश से लबरेज नजर आए। उन्होंने कहा कि पूरे देश में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है जिसमें भारी संख्या में लोग भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं।
पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा हर 6 वर्ष में सदस्यता अभियान चलता है और इस वर्ष भी लोगों में भाजपा की सदस्यता लेने के लिए भारी उत्साह है।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेश में अच्छा काम कर रहे हैं, उत्तराखंड के शहीदों के सपनों को साकार करने का प्रयास किया जा रहा है तथा सरकार जीरो टोलरेंस पर कार्य कर रही है ,प्रदेश में भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भ्रष्ट व्यक्ति कितने भी ऊंचे पद पर होगा उसको बक्सा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा तथा जम्मू कश्मीर में भाजपा की सरकार बन रही है। अंकित भंडारी प्रकरण में उन्होंने कहा कि सरकार ने उच्च न्यायालय में सभी साक्षी पेश कर दिए हैं जो भी दोषी होगा उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। किस अवसर पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष राकेश रावत, पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, पालिका अध्यक्ष ओपी उनियाल, पूर्व महिला अध्यक्ष पुष्पा पाडियार, मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष रजत अग्रवाल, महासचिव जगजीत कुकरेजा, नमिता कुंमाई, अमित भट्ट, आशीष जोशी, जोगिंदर कुकरेजा सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

