ईद को लेकर कोतवाल ने मुस्लिम समुदाय व पीस कमेटी के साथ बैठक की।

मसूरी:- ईद को लेकर कोतवाल ने मुस्लिम समुदाय के साथ बैठक की जिससे ईद का पर्व शांति पूर्ण ढंग से मनाया जा सके। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुंवर ने थाना क्षेत्र अंतर्गत निवासरत मुस्लिम समुदाय के सम्रांत व्यक्तियों व पीस कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक की। गोष्ठी के दौरान सभी से ईद उल जुहा के त्यौहार को शांतिपूर्वक एवं सौंदर्य पूर्ण ढंग से मनाए जाने हेतु अनुरोध किया गया। साथ ही त्यौहार के दौरान किसी भी ऐसे कार्य जिसमें अन्य धर्म के व्यक्तियों की धार्मिक भावना आहत हो अथवा किसी प्रकार के द्वेष के उत्पन्न होने की संभावना हो को न किया जाने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही त्यौहार के दौरान सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु सहयोग प्रदान करने की अपेक्षा की गई।