ईद मिलन समारोह में सभी वर्गों के 50 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों को किया गया सम्मानित।

मसूरी:- रजत अग्रवाल एवं मसूरी  ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से सिल्वर्टन बैंकवेट हॉल में ईद मिलन समारोह आयोजित किया गया जिसमें सभी धर्मों के पचास से अधिक वरिष्ठ नागरिकों को शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया ,वहीं मुस्लिम समाज व वक्फबोर्ड मसूरी की ओर से व्यापार संघ अध्यक्ष रजत अग्रवाल को शॉल व माला भेंट कर सम्मानित किया गया।
सिर्ल्वटन वैकवेट हॉल में आयोजित ईद मिलन समारोह में बोलते हुए व्यापार संघ अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा कि गतवर्ष से एसोसिएशन ईद मिलन समारोह का आयोजन ईद के बाद करता है। उन्होंने कहा कि संस्था द्वारा सभी पर्वों को पूरे सम्मान के साथ मनाया जाता है चाहे दीवाली, होली, तीज, करवा चौथ, क्रिसमस व ईद हो, वहीं संस्था व्यापारियों के हितों की रक्षा करने के साथ ही समाज की सेवा के कार्य वर्ष भर करता है। ईद समारोह में सभी धर्मो के लोगों ने प्रतिभाग किया व सदभाव की मिशाल पेश की व सभी धर्मों के वरिष्ठ नागरिकों को जिसमें हिंदू, मुस्लिम, ईसाई, सिख शामिल थे, सम्मानित किया गया व उनका आशीर्वाद लिया गया। इस मौके पर मंजूर अहमद ने कहा कि मसूरी में जिस तरह ईद समारोह सभी वर्ग के लोग एक साथ मनाते है जो मैदानी क्षेत्र में कहीं नहीं होता जो सदभाव का प्रतीक है इससे पूरे देश में अच्छा संदेश जायेगा। कार्यक्रम में मुस्लिम महिला समाज की ओर से भी रजत अग्रवाल का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के अंत में व्यापार संघ के संरक्षक धन प्रकाश अग्रवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का सफल संचालन संघ के महामंत्री जगजीत कुकरेजा ने किया। इस मौके पर अतुल अग्रवाल, नागेद्र उनियाल, सलीम अहमद, नफीस अहमद, सतीश ढौडियाल, अभिलाषा, मनोज अग्रवाल, जोगेदर सिंह, असलम खान,अली,राजेश शर्मा, अवतार कुकरेजा, नरेश अग्रवाल, आभा अग्रवाल, तहमीना खान, सोनल अग्रवाल, बिजेंद्र पुंडीर सहित बड़ी संख्या में विभिन्न धर्मो के लोग शामिल थे।