मसूरी:- नगर पालिका व विद्युत विभाग में बिलों के भुगतान को लेकर तनातनी बढ़ गई है जिसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है। विद्युत विभाग ने बिल भुगतान न करने पर पूरे शहर की स्ट्रीट लाइट काट दी जिसके कारण पूरा शहर अंधेरें में डूब गया वहीं पालिका ने भी विद्युत विभाग द्वारा संपत्ति कर व किराये का भुगतान न करने पर लाइब्रेरी स्थित कुंज भवन उप विद्युत स्टेशन को सील कर दिया। जिस पर विद्युत विभाग के शट डाउन करने से पूरा शहर का मुख्य क्षेत्र अंधकार में डूब गया। विद्युत आपूर्ति बाधित होने पर शहर में हंडकंप मच गया जिसके बाद विद्युत विभाग ने दो घटें के बाद शट डाउन खोल दिया व लोगों सहित व्यवसायियों ने राहत की सांस ली।
नगर पालिका व विद्युत विभाग में बिलों के भुगतान न किए जाने पर एक दूसरे पर कार्रवाई करना शुरू कर दिया है। जिसका खामियाजा आम जनता व पर्यटकों को भुगतना पड़ रहा है। एक ओर विद्युत विभाग ने जहां पालिका परिषद को विद्युत बिलों के भुगतान न करने पर नगर पालिका को नोटिस दिया वहीं पालिका ने भी बकाया भुगतान न करने पर विद्युत विभाग को नोटिस थमा दिया। लेकिन बात न बनने पर विद्युत विभाग ने पूरे शहर की स्ट्रीट लाइट काट दी जिस कारण पूरा शहर अंधकार में डूब गया। वहीं पालिका ने भी विद्युत विभाग के खिलाफ बिलों का भुगतान न करने पर लाइब्रेरी स्थित कुंज भवन उप विद्युत स्टेशन को सील कर दिया। जिसके कारण मालरोड सहित लाइब्रेरी क्षेत्र अंधकार में डूब गया व कई प्रतिष्ठित स्कूलों में भी अंधकार छा गया।

दोनों विभागों की इस लड़ाई से जनता को खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। इस संबंध में होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि विद्युत विभाग व नगर पालिका की आपसी लंड़ाई से पर्यटन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है, विद्युत विभाग ने पहले कार्रवाई कर रोड लाइट काट दी जिससे पूरा शहर अंधकार में डूब गया व अब पालिका ने भी कार्रावाई करते हुए कुंज भवन उप विद्युत स्टेशन को सीज कर दिया जिससे लाइब्रेरी क्षेत्र व मालरोड की पूरी विद्युत सप्लाई बंद हो गयी व लोगों को घरों में अधेंरे में रहने पर मजबूर होना पड़ रहा है वहीं मसूरी आये पर्यटकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। होटलों की लाइट बंद होने से पर्यटकों को परेशानी हो रही है व लिफट भी बंद हो गई है। उन्होंने कहा कि दोनों विभागों की गलती का खामियाजा पर्यटकों व स्थानीय नागरिकों को भगतना पड़ रहा है रात को स्ट्रीट लाइट न होने से शहर में चोरी का खतरा व पर्यटकों को मालरोड पर घूमने से अनहोनी का खतरा बढ गया है। उन्होंने कहा कि दोनों विभागों को आपसी तालमेल कर इस मामले को निपटाना चाहिए, यह अत्यंत दुर्भाग्य पूर्ण घटना है। इस संबंध में विद्युत विभाग के एसडीओ पंकज थपलियाल ने बताया कि पालिका द्वारा विद्युत बिलों का भुगतान न करने पर स्ट्रीट लाइट बंद की गयी है तथा पालिका ने भी कुंज भवन विद्युत स्टेशन का किराया व संपत्ति कर का भुगतान न करने पर कुंज भवन को सीज कर दिया है। उन्होंने कहा कि विभाग पालिका के कुंज भवन का किराया व कर देने के लिए चैक बनाकर भुगतान करेगा। फिलहाल लाइट गेट फांद कर खोल दी गई है लेकिन रात को अगर पालिका ने गेट की सील नहीं खोली तो किसी भी प्रकार की तकनीकि खराबी होने पर लाइट जा सकती है। उन्होंने कहाकि कुंज भवन विद्युत स्टेशन पर पालिका को दो लाख पांच हजार का संपत्ति कर है जिसका भुगतान कर दिया जायेगा। वहीं उन्होंने कहा कि रोड लाइट भी बंद नहीं की गई है। इस संबंध में नगर पालिका अधिशासी अधिकारी तनवीर सिंह मारवाह ने कहा कि वित्तीय वर्ष के तहत सभी बकायेदारों से राजस्व की वसूली की जा रही है जिसमें सबसे बड़ा बकायेदार विद्युत विभाग है जिन पर करीब 24 करोड का बकाया है। वहीं विद्युत विभाग ने अपने राजस्व वसूली के तहत स्ट्रीट लाइट बंद की जिस पर पालिका ने भी लाइब्रेरी कुंज भवन विद्युत स्टेशन को सांकेतिक सील किया जिस पर करीब दो लाख पांच हजार का राजस्व बकाया है। उन्होंने कहा कि विद्युत विभाग को 15 दिन का समय दिया गया है वहीं उनके साथ बैठक भी की जा रही है ताकि आवश्यक सेवाएं बाधित न हो।