पूर्व पालिका अध्यक्ष पर लगाए गंभीर आरोप।

मसूरी :- नगर पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता ने प्रेस वार्ता कर पूर्व पालिकाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल के आरोपो पर आश्चर्य व्यक्त किया और कहा कि उन्होंने गत दस साल में क्या किया पहले वह अपने गिरेबान में झांके। उन्होंने चुनौती दी कि वह बतायें कि उनके कार्यकाल में एक भी स्थान पर पालिका की भूमि पर खोखा बना हो, उन्होंने जो भी आवंटन किया या वेंडर जोन बनाये उनकी बाकायदा शासन से अनुमति ली गई और बोर्ड में प्रस्ताव पास किए गये, अगर एक भी स्थान पर पालिका की भूमि पर कब्जा साबित करें तो वह इस्तीफा दे देंगे। जबकि  पूर्व पालिका अध्यक्ष ने पालिका की भूमि पर होटल बनाया व माउंटरोज पर एक आवासीय परिसर पर कब्जा कर रखा है।

पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता ने पत्रकारों से बातचीत में पूर्व पालिकाध्यक्ष मनमोहन मल्ल पर आरोपों की झड़ी लगायी। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में जो भी सरकारी भूमि पर कार्य किया गया उसकी बाकायदा शासन से अनुमति ली गई व उसके बाद कार्य किए गये। जबकि पूर्व पालिकाध्यक्ष ने अपने दस साल के कार्यकाल में नाले खाले पर ही ध्यान दिया। उन्होंने पालिका की जमीनों को खुर्दबुर्द किया है। उन्होंने कहा कि कंपनी बाग व फिश एक्वेरियम 15 सालों के लिए बेचा ।वहीं पालिका ने आईडीएच में जो भूमि मजदूरों के आवास के लिए दी है उसका बोर्ड में प्रस्ताव पास किया गया और उसका प्रदेश के मुख्यमंत्री ने शिलान्यास किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *