अब आंखो के आपरेशन मसूरी उपजिला चिकित्सालय में शुरू, नहीं जाना पडेगा देहरादून।

मसूरी। उप जिला चिकित्सालय लंढौर में मोतियांबिंद के आपरेशन शुरू हो गये है, अब मसूरी वासियों को आपरेशन कराने देहरादून के चक्कर नहीं काटने पड़ेगे। पहले दिन एक बुजुर्ग का सफल मोतियाबिंद का आपरेशन नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. नेहा पांगती ने किया ।
इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत में अस्पताल के सीएमएस डा. खजान सिंह चौहान ने कहा कि अस्पताल में ओटी का संचालन लगातार किया जा रहा है व आपरेशन हो रहे हैं लेकिन आंखों का आपरेशन अस्पताल के इतिहास में पहली बार किया गया। जिसका लाभ अब मसूरी की जनता को यहीं पर मिलेगा व उन्हें बाहर नहीं जाना पड़ेगा। उन्हांने इसके लिए मंत्री गणेश जोशी व पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी का विशेष धन्यवाद किया कि उनके प्रयासों से अस्पताल में लगातार सुविधाएं बढ रही हैं। इस मौके पर नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. नेहा पांगती ने कहा कि पहली बार यहां पर आंखो का सफल आपरेशन किया गया है, पहले उपकरणों की कमी के कारण आपरेशन नहीं हो पा रहे थे लेकिन अब उपकरण आ गये है व मसूरी के लोकल नेत्र रोगी बहादुर सिंह की बांये आंख का आपरेशन किया गया वहीं आगे सभी प्रकार के आपरेशन किए जायेगे जो सुविधा जिला अस्पताल में है वह सभी सुविधाएं यहां पर हो गयी है। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने कहा कि मसूरी में पहली बार आंखों के आपरेशन शुरू किए गये इसके लिए सीएमएस डा. खजान सिंह चौहान व नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. नेहा पांगती को बधाई। उन्होंने कहाकि पहले आंखों के उपचार के लिए देहरादून जाना पड़ता था अब यह सुविधा यहां पर हो गयी है इसका लाभ मसूरी सहित आसपास के लोगों को भी मिलेगा। वहीं इसके लिए उन्होंने मंत्री गणेश जोशी का विशेष आभार किया कि वो समय समय पर अस्पताल का निरीक्षण करते है व यहां सुविधाओं को बढाने का प्रयास करते रहते हैं। इस मौके पर नेत्र रोगी बहादुर सिंह ने कहा कि उन्होंने यहां आपरेशन किया व इतना बढिया आपरेशन हुआ कि उन्हें पता ही नहीं चला कि कब आपरेशन हो गया। वहीं उन्होंने कहा कि यहां के चिकित्सक व स्टाफ बहुत अच्छा है व सहयोगी है।