मसूरी:- मसूरी अग्निशमन दल ने अग्नि सेवा सप्ताह के तहत रैली निकाली व आम जनता को आग बचाव के बारे में जानकारी दी। रैली अग्नि शमन कार्यालय से मालरोड होते हुए कुलडी तक निकाली गई व वापस गांधी चौक तक गई।
अग्नि शमन विभाग ने अग्नि सेवा सप्ताह के तहत आम जनता को जागरूक किया व पर्चे वितरित कर आग से बचाव के बारे में जानकारी दी। वहीं घर से निकलने से पहले गैस बंद कर दें, खराब स्टेबलाईजर का प्रयोग न करें, बिजली के तारों में आग लगने पर मिटटी डालें, टेंट में आग लगने पर रस्सियों को काट दें, टीवी कंप्यूटर का प्रयोग न करने पर स्विच बंद रखें वहीं ग्रामीणों के लिए भी सुझाव दिए गये कि घास व फसलों के ढेरों को मकान के निकट बिजली की लाइन से दूर रखें, खाना बनाने के बाद चूल्हे को बुझा दें, लाल टेन व मोमबत्ती छप्पर के नजदीक न रखें, बीड़ी सिगरेट पीने के बाद इधर उधर न फेंके आदि अनेक सुझाव जनता को जागरूक करने के लिए दिए । इस मौके पर शहर में रैली निकाली गई जिसमें अग्नि शमन अधिकार धीरज सिंह तड़ियाल सहित विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।

