गहरी खाई में गिरी गाय को फायर सर्विस ने रेस्क्यू कर सकुशल निकाला।

मसूरी :- मसूरी फायर सर्विस को सूचना मिली कि अंडा खेत के निकट एक गाय गहरी खाई में फंसी है जो सड़क से करीब दो सौ मीटर दूर है। सूचना पर फायर सर्विस की टीम मौके पर आपातकाल उपकरण लेकर पहुंची व एक घंटे में गाय को रेसक्यू कर सकुशल निकाल लिया। फायर अधिकारी धीरज तड़ियाल ने बताया कि फोन से सूचना मिली कि एक गाय गहरी खाई में फंसी है, जिस पर फायर कर्मियों को आपात काल के उपकरण लेकर मौके पर भेजा गया व उन्होंने गाय को सकुशल रेसक्यू कर गहरी व संकरी खाई से कड़ी मशक्कत के बाद निकल लिया। रेसक्यू टीम में फायर विभाग के राज कुमार, अनूप नौटियाल, रोहित रावत व नितिन चौहान थे।