सनातन ने राज्य स्तरीय सुब्रतो कप फुटबाल प्रतियोगिता बालिका में तीसरा स्थान हासिल किया।

मसूरी:- राज्य स्तरीय सुब्रतो कप फुटबाल प्रतियोगिता बालिका वर्ग में सनातन धर्म गर्ल्स इंटर कालेज ने पहली बार प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया व देहरादून जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए तृतीय स्थान हासिल किया। जिससे विद्यालय में खुशी की लहर व्याप्त है।
सनातन धर्म गर्ल्स इंटर कालेज ने राज्य स्तरीय सुब्रतो फुटबाल कप महिला वर्ग में पहली बार प्रतिभाग किया जिसमें फुटबाल एथलेटिक्स ट्रेनिंग सेंटर ने सहयोग किया। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता से पहले जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लिया व जिला स्तर की प्रतियोगिता जीती जिस पर टीम को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का अवसर मिला व टीम ने जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया व सुब्रतो कप फुटबाल प्रतियोगिता में तीसरा स्थान हासिल किया। महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में खेली गयी प्रतियोगिता में पहले उधम सिंह नगर को 1-0 से हरा कर सेमीफाइनल में स्थान बनाया। प्रतियोगिता में पांच जिलों की टीमों ने प्रतिभाग किया। व सेमी फाइनल में टीम उत्तरकाशी से 2-0 से हार गयी। तीसरे स्थान के लिए खेले गये मैच में 2-0 से जीत हासिल कर तीसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में देहरादून, उत्तरकाशी, उधम सिंह नगर, नैनीताल, पौड़ी की टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में सनातन धर्म गर्ल्स इंटर कालेज की टीम में आरुषि, बबीता, शीतल, दुर्गा, शिवानी, काजल, ईशा, प्रिया, विदुषी, अराधना, साक्षी, पांचाल, प्रिया, रितिका, संध्या, वैष्णवी आदि शामिल थी। मसूरी में पहली बार बालिका फुटबाल टीम ने प्रतिभाग किया व पहले ही प्रयास में तीसरा स्थान हासिल किया। इस जीत में फुटबॉल एथलेटिक्स ट्रेनिंग सेंटर मसूरी की अहम भूमिका रही जिसने छात्राओं को प्रशिक्षित किया। इस मौके पर सनातन धर्म गर्ल्स इंटर कालेज की खेल प्रशिक्षक कविता नेगी व सेंटर के प्रिस भी मौजूद रहे।