मसूरी:- सर्वे के मैदान में द्वितीय एफएटीसीएम अंडर एज इनविटेशनल फुटबाल बालक व बालिका प्रतियोगिता 2025 का शुभारंभ पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला ने किया। इस मौके पर उदघाटन मैच में अंडर 10 लार्ड लक्ष्मी नारायण स्कूल को कटेश्वर स्कूल ने 6-0 से हराया।
सर्वे के मैदान में आयोजित फुटबाल प्रतियोगिता में उदघाटन के मौके पर पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला ने कहा कि मसूरी में छोटे बच्चों खास कर बालिकाओं के फुटबाल के प्रति रूझान देख कर ऐसा लगता है कि मसूरी का भविष्य आने वाले समय में उज्जवल है, फुटबाल की इस नर्सरी से अच्छे खिलाड़ी निकलेंगे जो बालक व बालिका वर्ग में मसूरी का नाम रौशन करेंगे। उन्होंने इस मौके पर एफएटीसीएम के अध्यक्ष प्रिंस पवार व सनातन धर्म की खेल शिक्षिका कविता नेगी का विशेष धन्यवाद किया जो फुटबाल के लिए नई पौध तैयार कर रहे है। प्रतियोगिता में अंडर 10 बालिका में कटेश्वर बालिका ने पहला मैच 2-0 से जीता व उसके बाद दूसरा मैच जीत कर फाइनल में जगह बनाई। वहीं अंडर 10 बालिका में एफएटीसीएम ने भी अपने मैच जीतकर फाइनल में जगह बनाई। वहीं बालक वर्ग अंडर 10 में एफएटीसीएम व किक्स ने भी अपने मैच जीत प्रतियोगिता में बनाये रखा। इस मौके पर पूर्व आईजी मनोरंजन त्रिपाठी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता, शैलेंद्र बिष्ट, कविता नेगी, प्रिस पवार, छावनी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष महेश चंद, सहित लोग मौजूद रहे।