मसूरी:- सेंट जॉर्ज कॉलेज मसूरी में खेली जा रही 52वीं द सेंट जॉर्ज कॉलेज हेरिटेज कप जैकी इंविटेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट’ के तहत आज दूसरे दिन कुल चार मैच खेले गए। आज पहले मैच में रौथानस्् स्पोर्टस क्लब ने इलैवन स्टार क्लब को 4-0 से हराया। दूसरे मैच में क्यारकुली स्पोर्टस क्लब ने आर्यन स्पोर्टस क्लब को 6-0 से हराया। आज तीसरा मैच खेतवाला स्पोर्टस क्लब और मसूरी ब्वायज क्लब के बीच 1-1 से ड्रा रहा। चौथे मैच में सेंट जॉर्ज कॉलेज (ब) ने वायनबर्ग एलन स्कूल (ब) को 4-0 से हराया। टूर्नामेंट में पुष्कर सिंह गुंसाई, दीपक रावत, प्रशांत बिष्ट, मिलन क्षेत्री व अभिरूचि गुरुंग ने रेफरी की भूमिका निभाई। इस अवसर पर प्रधानाचार्य ब्रदर जयसीलन, सुपीरियर एवं स्पोर्टस सेक्रेटरी ब्रदर ब्रिटो, उप-प्रधानाचार्य ब्रदर फिलिक्स कुमार व स्पोर्टस डिपार्टमेंट के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

