मसूरी:- सेंट जॉर्ज कॉलेज मसूरी में खेला जा रही 51वाँ ‘द’ सेंट जॉर्ज कॉलेज हेरिटेज कप जैकी इंविटेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट के तहत आज चौथे दिन कुल तीन मैच खेले गए।
आज पहले मैच में आर्यन स्पोर्टस क्लब ने बार्लाेगंज स्पोर्टस क्लब को 5-0 से हराया।दूूसरे मैच में दून वैली पब्लिक स्कूल ने हैम्पटन कोर्ट स्कूल को 2-1 से हराया।तीसरे मैच में एफ सी ब्लू स्पोर्टस क्लब ने भट्टा स्पोर्टस क्लब को 4-0 से हराया।टूर्नामेंट में पुष्कर गुंसाई, सी॰ एम॰ भट्ट्, देवाशीष कश्यप, अनीश क्षेत्री, मिलन क्षेत्री व अभिरूचि गुरुंग ने रेफरी की भूमिका निभाई। इस अवसर पर प्रधानाचार्य ब्रदर रमेश अमलानाथन, उप-प्रधानाचार्य एवं स्पोर्टस सेक्रेटरी ब्रदर फिलिक्स कुमार, सुपीरियर ब्रदर बाबू वर्गीस व स्पोर्टस डिपार्टमेंट के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

